'गाजा में और बच्चे मरने चाहिए...' बराक ओबामा के पूर्व सलाहकार की टिप्पणी पर मचा हंगामा, नौकरी से निकाला
बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार स्टुअर्ट सेल्डोवित्ज के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उन्हें न्यूयॉर्क में एक दुकानदार को इस्लाम विरोधी टिप्पणी करते हुए देखा गया है।
एक वीडियो में धमकी देते हुए दुकानदार को कहते हैं कि वो उसके परिवार को उसके घर मिस्र वापस भेज देगा। इस दौरान वो विक्रेता से पूछता है कि क्या उसके पास परमिट और वीजा है। उनका दुकानदार को परेशान करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि वह दुकानदार (स्ट्रीट वेंडर) को आतंकवादी कह रहे हैं, साथ ही उन्होंने फिलिस्तीन विरोधी टिप्पणी भी की। वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि अगर हमने 4,000 फिलिस्तीनी बच्चों को मार भी डाला तो ये काफी नहीं है।
वीडियो में दिख रहा है कि परेशान करने के बावजूद फास्ट फूड विक्रेता सेल्डोवित्ज से बार-बार जाने के लिए कहता है। वीडियो में दिख रहा है कि सेल्डोवित्ज, हमास के हमले का जिक्र करते हुए दुकानदार से पूछते हैं कि क्या वे छोटे बच्चों को मारने का समर्थन करते हैं? इस पर दुकानदार कहता है कि आप बच्चों को मारते हैं, हम नहीं। आप यहां से चले जाओ।
लोगों का गुस्सा देखते हुए अमेरिका की लॉबिंग फर्म गोथम गवर्नमेंट रिलेशंस ने ओबामा प्रशासन के पूर्व सलाहकार की टिप्पणियों की निंदा की और उन्हें नस्लवादी करार दिया। साथ ही सारे रिश्ते खत्म करने का एलान किया। फर्म ने कहा कि स्टुअर्ट से सारे नाते रिश्ते खत्म कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कई वर्षों से काम में कोई योगदान नहीं दिया है।
गोथम गवर्नमेंट रिलेशंस बायो के अनुसार, सेल्डोविट्ज ने ओबामा प्रशासन के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दक्षिण एशिया निदेशालय के लिए कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्य किया। वह सन् 1999 से 2003 तक अमेरिकी विदेश विभाग के इजराइल और फलस्तीनी मामलों के कार्यालय में उप निदेशक भी थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉबिंग फर्म ने पिछले साल उन्हें विदेश मामलों के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया था। सेल्डोविट्ज का वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब इस्राइल-हमास युद्ध जारी है। इस जंग के कारण अमेरिका में यहूदी-विरोधी और इस्लाम विरोधी टिप्पणियों को बढ़ा मिला है।












Click it and Unblock the Notifications