इरीट्रिया में पुरुषों को दो बार शादी की आजादी वाली खबर गलत
नैरोबी। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अफ्रीका एक महाद्वीप इरीट्रिया में वहां की सरकार ने देश के पुरुषों से कहा है कि वे अगर चाहें तो दो बार शादी कर सकते हैं। लेकिन अब इस देश की सरकार ने ऐसी किसी खबर से साफ इंकार कर इसे सिर्फ एक अफवाह बताया है।

दरअसल केन्या की एक वेबसाइट ने इरीट्रिया के सोशल एक्टिविस्ट के हवाले से यह खबर छापी थी कि यहां की सरकार अपने देश में पुरुषों की कम होती जनसंख्या से काफी परेशान है। ऐसे में सरकार ने पुरुषों को दो शादियां करने की छूट दे दी है।
इस देश के ज्यादातर पुरुष सिविल वॉर में अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वेबसाइट ने तो यहां तक लिख दिया था कि सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी पुरुष इस आदेश का पालन नहीं करेगा उसे उम्रकैद की सजा दी जाएगी।
इस खबर के आते ही अफ्रीका में हलचल मच गई और कई मीडिया ऑर्गनाइजेशंस ने इस पर खूब बहस की। नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और जांबिया में इस खबर ने अफरा-तफरी मचा दी थी। अब सरकार ने आगे आकर इस खबर को पूरी तरह से निराधार और सिर्फ अफवाह करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications