Epstein Files: जमीन पर रूसी महिला, ऊपर ब्रिटेन के प्रिंस, अमेरिका ने खोली शाही खानदान की रंगीन करतूतें
Epstein Files: नए सामने आए ईमेल और आधिकारिक दस्तावेज़ों ने ब्रिटेन के शाही परिवार के पूर्व सदस्य, डच ऑफ यॉर्क एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर और कुख्यात फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के बीच संबंधों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दस्तावेज़ों से साफ होता है कि एंड्रयू ने न सिर्फ एपस्टीन से संपर्क बनाए रखा, बल्कि उन्हें बकिंघम पैलेस तक बुलाया गया था।
जेल से रिहाई के बाद भी जारी रही मुलाकातें
दस्तावेज़ों के अनुसार, 2010 में यौन अपराधों के मामलों में जेल से रिहा होने के कुछ ही महीनों बाद, जेफरी एपस्टीन को एंड्रयू ने ईमेल भेजा था। इस ईमेल में उसने लिखा था कि "व्यक्तिगत रूप से मिलना अच्छा रहेगा।" यह जानकारी उस दावे के बिल्कुल उलट है, जिसमें कहा गया था कि एंड्रयू उस समय एपस्टीन से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे थे।

न्यूयॉर्क में मिलने का प्लान
ईमेल रिकॉर्ड्स से यह भी सामने आया है कि एंड्रयू ने एपस्टीन को बताया था कि वह 2010 की गर्मियों से पहले न्यूयॉर्क आने की योजना बना रहे हैं। उसने यह भी लिखा कि वे एपस्टीन से जल्द मिलने की उम्मीद रखते हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि दोनों के बीच संबंध केवल औपचारिक नहीं थे, बल्कि लगातार बातचीत और मुलाकात की योजना चल रही थी।
जेपी मॉर्गन के अधिकारी भी थे रंगीन!
दस्तावेज़ बताते हैं कि एपस्टीन ने एंड्रयू को पूर्व जेपी मॉर्गन कार्यकारी जेस स्टेली से मिलने का सुझाव भी दिया था। इसके जवाब में एंड्रयू ने कहा कि वह उस समय यूके में नहीं हैं, लेकिन जल्द ही स्टेली से मुलाकात करेंगे। इस बातचीत से यह भी साफ होता है कि एपस्टीन एंड्रयू के प्रोफेशनल नेटवर्क का हिस्सा बना हुआ था।
बकिंघम पैलेस तक घटिया कारोबार
सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि जेफरी एपस्टीन को बकिंघम पैलेस में एंड्रयू के अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। एक अन्य ईमेल में एंड्रयू ने एपस्टीन से कहा था- "संपर्क में रहें और हम जल्द ही कुछ और खेलेंगे!!!!" इस तरह की भाषा यह दिखाती है कि दोनों के रिश्ते काफी अनौपचारिक और करीबी थे।
BBC इंटरव्यू के दावों पर सवाल
ये सभी खुलासे एंड्रयू के 2019 में दिए गए BBC न्यूज़नाइट इंटरव्यू को सीधे चुनौती देते हैं। उस इंटरव्यू में एंड्रयू ने कहा था कि 2010 में न्यूयॉर्क में एपस्टीन से उनकी मुलाकात केवल रिश्ते खत्म करने के लिए थी। उन्होंने यह भी कहा था कि फोन पर रिश्ता खत्म करना "कायरों का काम" होता, इसलिए वे आमने-सामने मिले थे।
शाही खानदान की रंगीन करतूतें फाइलों में छुपी
ये ईमेल और विवरण अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) द्वारा जारी की गई बड़ी संख्या में फाइलों और प्रतिलेखों का हिस्सा हैं। इन दस्तावेज़ों के सार्वजनिक होने के बाद एंड्रयू की भूमिका पर फिर से अंतरराष्ट्रीय बहस शुरू हो गई है।
शाही परिवार इमेज बचाने में लगा
इन खुलासों के साथ ही एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर से उनके शाही खिताब वापस ले लिए गए हैं और उन्हें पीयरेज सूची से भी हटा दिया गया है। महल की ओर से यह कदम राजशाही को इस घोटाले से अलग रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications