अपने लिए वैलेंटाइन ढूंढ रहा है ये मेंढक, इंटरनेट पर बनाई है खास डेटिंग प्रोफाइल

वैलेंटाइन डे पर शायद ही कोई अकेले वक्त बिताना चाहता है। हर कोई किसी के साथ अपना वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट करना चाहता है लेकिन कोई ऐसा है जो पिछले 10 सालों से किसी साथ का इंतजार कर रहा है। अब उसने अपने लिए एक डेटिंग प्रोफाइल भी बनाया है ताकि इस वैलेंटाइन वो अकेला न रहे।

Frog

सुक्रे। वैलेंटाइन डे पर शायद ही कोई अकेले वक्त बिताना चाहता है। हर कोई किसी के साथ अपना वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट करना चाहता है लेकिन कोई ऐसा है जो पिछले 10 सालों से किसी साथ का इंतजार कर रहा है। अब उसने अपने लिए एक डेटिंग प्रोफाइल भी बनाया है ताकि इस वैलेंटाइन वो अकेला न रहे। इसका नाम रोमियो है जो बोलीविया का एक लुप्तप्राय मेंढक है। इसकी प्रजाति को बचाने के लिए बायोलॉजिस्ट एक मादा मेंढक की तलाश कर रहे हैं।

रोमियो की जूलियट की हो रही तलाश

रोमियो की जूलियट की हो रही तलाश

बोलीविया के बायोलॉजिस्ट रोमियो मेंढक के लिए एक मादा मेंढक की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने उसका एक डेटिंग प्रोफाइल भी बनाया है। रोमियो की जूलियट तलाशने के लिए फंड का जुगाड़ भी किया जा रहा है ताकि रोमियो के लिए मादा मेंढक ढूंढी जा सके। इस फंड से इकट्ठा किए गए पैसे से बायोलॉजिस्ट उन जगहों पर जाएंगे जहां मादा मेंढक के होने की संभावना है।

अपनी प्रजाति का आखिरी नर मेंढक है रोमियो

अपनी प्रजाति का आखिरी नर मेंढक है रोमियो

रोमियो बोलीविया का एक Sehuencas वॉटर फ्रॉग है। बायोलॉजिस्ट ने इसे 10 साल पहले पकड़ा था। लुप्तप्राय प्रजाति का ये मेंढक पिछले 10 सालों से मादा मेंढक की तलाश कर रहा है। बायोलॉजिस्ट मादा मेंढक के साथ रोमियो की मेटिंग करा उसकी प्रजाति को बचाना चाहते हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या यही है कि पिछले 10 सालों से रोमियो के लिए मादा मेंढक मिल ही नहीं रही है।

देखिये रोमियो का डेटिंग प्रोफाइल

बायोलॉजिस्ट को डर है कि अगर रोमियो के लिए मादा मेंढक नहीं मिली तो उसकी प्रजाति विलुप्त हो जाएगी। इसलिए रोमियो के लिए इंटरनेट पर डेटिंग प्रोफाइल बनाया गया है। रोमियो की प्रोफाइल पर लिखा गया है कि वो यहां अपनी जूलियट की तलाश में है। उसने कभी शादी नहीं की और उसके कोई बच्चे भी नहीं है। साथ ही ये भी लिखा गया है कि उसे अपना मैच जल्दी चाहिए क्योंकि उसके पास वक्त नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+