ट्विटर के बोर्ड में शामिल हुए एलन मस्क, सीईओ पराग ने ट्वीट कर किया स्वागत
नई दिल्ली, 05 अप्रैल: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है। अब खबर है कि मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल होंगे। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने मंगलवार को ट्विट कर उनका स्वागत किया। इससे पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक पोल पोस्ट किया है जिसमें यूजर्स से पूछा गया है कि क्या वे ट्विटर पर एक एडिट बटन चाहते हैं। इसी पर, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने इसे रीट्वीट करके यूजर्स को आगाह किया की देखभाल कर वोट करें क्योंकि पोल के परिणाम काफी महत्वपूर्ण होंगे।

एलन मस्क के बोर्ड में शामिल होने के बाद सीईओ पराग अग्रवाल ने लिखा कि "मैं यह शेयर करते हुए उत्साहित हूं कि हम अपने बोर्ड में एलोन मस्क को नियुक्त कर रहे हैं! हाल के हफ्तों में एलन के साथ बातचीत के माध्यम से, यह हमारे लिए स्पष्ट हो गया कि वो हमारे बोर्ड के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। , वह हमारी सेवा में यकीन रखने वाले हैं और गंभीर आलोचक हैं। खुद को लंबे समय के लिए मजबूत बनाने के लिए हमें ट्विटर और हमारे बोर्ड रूम में इसी की आवश्यकता है।
इससे एक दिन पहले सोमवार को एलॉन मस्क ने खुलासा किया था कि उन्होंने ट्विटर में 9.2% हिस्सेदारी ली है। इस डील की वैल्यू करीब 3 अरब डॉलर है। इस खबर के बाद सोमवार को ट्विटर के शेयरों में 27% की जबरदस्त तेजी आई थी। एलन मस्क ने यह हिस्सेदारी ऐसे समय में खरीदी है, जब कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि वह एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
एलन मस्क ट्विटर पर काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें 8 करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं। हालांकि इसके बावजूद वह कई बार ट्विटर को लेकर आलोचना भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications