Twitter Blue Tick: 'अब 8 डॉलर का पेमेंट करें'... मस्क ने कहा, अलेक्जेंड्रिया ने दिया जवाब
एलन मस्क ने अपने एक अन्य ट्वीट में एक राजनेता के समर्थक के ब्रांड स्वेटशर्ट की तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उसका रेट भी बताया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए बॉस बनने के बाद से एलन मस्क ने कंपनी में कई बड़े बदलाव किए हैं। दूसरी तरफ अमेरिकी राजनेता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ (एओसी) ने दावा किया था कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के नए मालिक की आलोचना करने के बाद उनके ट्विटर अकाउंट में तकनीकी समस्याएं आ रही थीं। एलन मस्क ने इसका जवाब दिया था। मस्क और अलेक्जेंड्रिया के बीच हुए ट्विटर वॉर को लेकर नेटिजेन्स (इंटरनेट में अधिक समय व्यतीत करने वाले लोग) नए मिम्स बनाकर इसका प्रयोग कर रहे हैं।

अलेक्जेंड्रिया-मस्क के बीच बहस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए बॉस बनने के बाद से एलन मस्क ने ब्लू टिक को लेकर नए रेट अमेरिकी राजनेता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ (एओसी) के दावा किया था कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के नए मालिक की आलोचना करने के बाद उनके ट्विटर अकाउंट में तकनीकी समस्याएं आ रही थीं। अब एलन मस्क ने इसका जवाब दिया है।

अलेक्जेंड्रिया पर मस्क का निशाना
एलन मस्क ने अपने एक अन्य ट्वीट में एक राजनेता के समर्थक के ब्रांड स्वेटशर्ट की तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उसका रेट भी बताया था। इसमें उन्होंने फोकस किया कि ट्विटर के ब्लू टिक की कीमत महज 8 डॉलर तय की गई है, जो कि अन्य गैर जरूरी खर्च से काफी कम है। एक ओर जहां ब्लू टिक 8 डॉलर में ले सकते हैं, वहीं एक स्वेटशर्ट के लिए 58 डॉलर खर्च करने होते हैं। एलन मस्क ने ट्विटर पर एक टी-शर्ट की एक तस्वीर पोस्ट करके अमेरिकी राजनेता अलेक्जेंड्रिया पर कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट किया, आपकी प्रतिक्रिया की सराहना की जाती है, अब 8 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करें।

मस्क से बोलीं, अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज
न्यूयॉर्क कांग्रेस के अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने मस्क पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें उनके कार्यकर्ता संघ पर गर्व है और हमेशा रहेगा। वे मजदूरी करते हैं, उनके कार्यस्थल में नस्लवादी नहीं है। यह स्वेटशर्ट अमेरिका में बना है। टीएम एओसी मेहनतकश लोगों का आदर और सम्मा करता है। मस्क को उन्होंने कहा कि आपको भी इसे कभी-कभी आजमाना चाहिए।

अब 8 डॉलर का पेमेंट करें, मस्क ने कहा
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने ट्वीट किया था, जब से मेरे ट्वीट ने आपको कल परेशान किया था, तब से मेरा ऐप ऐसा दिख रहा है। क्या अच्छा है? मुझे ये अभिव्यक्ति की आजादी तो नहीं लगता। एलन मस्क ने इसका जवाब देते हुए अपनी ब्लू टिक फीस पर अपना रुख दोहराया। उन्होंने ट्वीट, आपकी प्रतिक्रिया की सराहना की जाती है, अब 8 डॉलर का पेमेंट करें।बता दें कि, ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क (Twitter Boss Elon Musk) ने ब्लू टिक (Blue Tick) पर चार्ज क्या लगाया सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। इसे लेकर यूजर्स ने कई तरह के मीम्स बना रहे हैं। अब मस्क इस मामले में खुलकर सामने आ गए हैं और कपड़े, कॉफी जैसी चीजों का उदाहरण देते हुए अपने तर्क दे रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट कर ब्लू टिक और अन्य सामानों की कीमत की तुलना की। ब्लू टिक पेड करने पर दुनियाभर से शिकायतें मिलने के बाद एलन मस्क ने साफ किया कि सभी शिकायतकर्ता, कृपया शिकायत करना जारी रखें, लेकिन आपको 8 डॉलर देना होगा। वहीं, मस्क ने अपना बायो बदलकर Twitter Complaint Hotline Operator कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications