सफेद बालों वाले शूटर का एलन मस्क से शेयर किया मजेदार वीडियो, यूसुफ डिकेक का दिखा अलग 'स्वैग'
Elon Musk Share Turkish Shooter Meme: पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने स्वैग से सिल्वर पर निशाना लगाकर सुर्खियों में आए तुर्की के शूटर यूसुफ डिकेक रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। अपने मैच के दौरान यूसुफ डिकेक ने फिल्मी हीरो की तरह बिना किसी प्रोटेक्शन के निशाना लगाया और सिल्वर मेडल जीतकर दुनियाभर के करोड़ों दिलों को जीत लिया।
अब उनकी दीवानगी एक्स (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क पर पर भी चढ़ गई है। मस्क ने उनका एक एआई जनरेट वीडियो शेयर किया है, जो काफी मजेदार है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसमें वो गन को सॉफ्ट ड्रिंक बनाकर पीते दिखे दिख रहे हैं।

एलन मस्क ने शूटर यूसुफ डिकेक का नया मीम शेयर किया है। डिकेक वो ही शूटर हैं, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता, वो भी बिना किसी प्रोटेक्टिव गियर्स के साथ।
उन्होंने यह यह उपलब्धि 51 साल की उम्र में हासिल की है, जिसके बाद लोग उनके दीवाने हो गए हैं। उनके देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनकी चर्चाएं हो रही है। ऐसे में अब एलन मस्क की ओर से शेयर किए मीम में वो एक हाथ जेब में डालकर शूटिंग करते हुए और फिर ड्रिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एलन मस्क और यूसुफ डिकेक के बीच ओलंपिक खेलों में रोबोट पर बातचीत के एक दिन बाद एक्स के मालिक ने यह मीम शेयर किया। एक्स पर अपने पोस्ट में मस्क ने पॉपुलर हुए डिकेक का मीम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेस्ड वीडियो पोस्ट किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डिकेक ने पहले गन चलाई और अपना हाथ वापस खींच लिया जो अब बाद में बीयर की बोटल में बदल गई।
मस्क से पूछा शूटर ने सवाल?
बता दें कि सोशल मीडिया की दुनिया में उन्होंने हाल ही में कदम रखते हुए एक्स पर अपना अकाउंट खोला है। जहां अपने एक पोस्ट में उन्होंने एक्स मालिक एलन मस्क से सवाल किया कि क्या वे भविष्य के ओलंपिक इवेंट में रोबोट को जेब में हाथ डालकर मेडल जीतते हुए देखेंगे?
जिस पर जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि हां, ऐसा संभव है। यूसुफ की पोस्ट पर मस्क ने लिखा कि रोबोट हर बार शूटिंग टारगेट के सेंटर पर निशाना साधेंगे। इसी के साथ उन्होंने मस्क को तुर्की के शहर इस्तांबुल आने का न्योता दिया, जिसके लिए उन्होंने हां की है।












Click it and Unblock the Notifications