डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर हुई वापसी, एलन मस्क के ऐलान के बाद फिर से रिस्टोर हुआ अकाउंट
डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर हुई वापसी, एलन मस्क के ऐलान के बाद फिर से रिस्टोर हुआ अकाउंट
Donald Trump reinstated on Twitter: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है। एलन मस्क की घोषणा के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर फिर से वापसी हो गई है। एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर एकाउंट फिर से सक्रिय किया है। एलन मस्क ने कहा था कि एक सर्वेक्षण के बाद डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया जाएगा और ठीक वैसा ही हुआ है। लगभग 22 महीनों के बाद डोनाल्ड ट्रंप फिर से ट्विटर पर वापस आ गए हैं। उनका ट्विटर हैंडल फिर एक्टिव है। ये फैसला एलन मस्क ने वोटिंग के बाद लिया है, जी हां, एक दिन पहले एलन मस्क ने एक पोल कराया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि ''क्या ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए?'' इस पोल में जिसमें ज्यादातर लोगों ने ट्रंप के पक्ष में वोट किया था।
Recommended Video

एलन मस्क ने शुक्रवार की शाम ट्विटर पर एक पोल पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा था किय क्या डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर फिर से बहाल किया जाना चाहिए या नहीं? इसके लिए एलन मस्क ने लोगों से वोट करने की भी अपील की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क के पोल में लगभग 15 मिलियन लोगों ने हां में जवाब दिया है। लगभग 55 से 60 फीसदी लोगों ने कहा कि है कि ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए और 45 फीसदी ने विरोध किया है।
एलन मस्क ने रविवार (20 नवंबर) को ट्वीट कर कहा, ''लोगों ने बात की, ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल किया जाएगा।'' एलन मस्क के ट्वीट के कुछ मिनट बाद ही डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहार कर दिया गया है।
बता दें कि ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप को साल 2021 में हिंसा और भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में उनका अकाउंट स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications