एलियन को लेकर एलन मस्क ने किया ट्वीट, आखिर क्यों पूरी दुनिया में यूएफओ की हो रही चर्चा?

दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक ट्वीट किया और अपने 128 मिलियन फॉलोअर्स को इन फ्लाइंग ऑबजेक्ट्स के बारे में चिंता न करने के लिए कहा। अपने ट्वीट में मस्क ने लिखा, "चिंता मत करिए,

Elon Musk Reacts ufo

अमेरिका के आसमान में कुछ ही दिनों के भीतर चार संदिग्ध वस्तुओं को गिराया गया है। चीन ने तो साफ कह दिया है कि पानी में उन्होंने एक यूएफओ को देखा है। इन देशों में एक के बाद एक दिख रही संदिग्ध वस्तुओं ने एलियंस की उपस्थिति को हवा दे दी है। बीते कुछ सालों से दुनिया भर में एलियन ऑब्जेक्ट्स के दिखाई देने के दावे किए जाते रहे हैं लेकिन हाल-फिलहाल की घटनाओं से लोगों का एलियन होने का यकीन और पुख्ता होता जा रहा है। इस बीच एलन मस्क ने ट्वीट कर दुनिया को इससे परेशान न होने की सलाह दी है। हालांकि उन्होंने इसे मजाकिया लहजे में कहा है लेकिन उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

एलन मस्क ने किया ट्वीट

एलन मस्क ने किया ट्वीट

दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक ट्वीट किया और अपने 128 मिलियन फॉलोअर्स को इन फ्लाइंग ऑबजेक्ट्स के बारे में चिंता न करने के लिए कहा। अपने ट्वीट में मस्क ने लिखा, "चिंता मत करिए, मेरे कुछ एलियन्स दोस्त मुझसे मिलने आ रहे हैं..." अरबपति ने इस ट्वीट में एक एलियन और यूएफओ इमोजी भी डाली है।

अमेरिका ने 4 फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स मार गिराए

आपको बता दें कि अमेरिका ने पिछले 10 दिनों में एक के बाद एक चार फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराने का दावा किया है। इनमें से एक चीन का सर्विलांस गुब्बारा था, लेकिन बाकी तीन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के मलबे भी बरामद नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अमेरिकी अधिकारियों को उन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के बारे में ठीक-ठीक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लिहाजा, अमेरिकी सैन्य अधिकारी उन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के एलियंस के विमान होने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।

अमेरिका ने मार गिराया चीनी गुब्बारा

अमेरिका ने मार गिराया चीनी गुब्बारा

आपको बता दें कि अमेरिका के आसमान में सबसे पहले एक फरवरी को एक संदिग्ध सर्विलांस बैलून उड़ता हुआ देखा गया था। अमेरिका के रक्षा विभाग ने ये स्वीकार किया कि ये गुब्बारा उनके देश से भटककर यहां आया है। इनका काम मौसम की जानकारी एकत्र करना है। हालांकि बाद में अमेरिकी सेना इस गुब्बारे को मार गिराया था। इसके बाद अमेरिकी वायुसेना और नेशनल गार्ड पायलट ने मिशिगन में हुरोन झील के ऊपर भी एक रहस्यमयी उड़ने वाली चीज को निशाना बनाया था।

अमेरिका के आसमान में क्या उड़ रहे हैं?

अमेरिका के आसमान में क्या उड़ रहे हैं?

बीते शुक्रवार को एक और रहस्यमयी चीज अमेरिका में उत्तरी अलास्का में दिखाई दी थी, जिसे अमेरिकी वायुसेना ने निशाना बनाकर गिरा दिया था। शनिवार को कनाडा के युकोन क्षेत्र में भी एक रहस्यमयी उड़ने वाली चीज देखी गई थी, जिसे भी अमेरिकी वायुसेना ने निशाना बनाया था। बाद में मिले इन तीन रहस्यमयी उड़ने वाली चीज को लेकर अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही कनाडा या अमेरिकी की सरकार ने भी अब इन रहस्यमयी गुब्बारों और अन्य उड़ने वाली चीजों को लेकर किसी देश पर आरोप नहीं लगाया है।

US के बाद चीन में दिखा UFO, फाइटर जेट्स हुए तैयार, क्या पृथ्वी पर होने वाला है एलियंस का हमला?

Recommended Video

      Chinese Spy Balloon: America के आसमान में दिखा China का जासूसी गुब्बारा, मचा हड़कंप | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+