US के बाद चीन में दिखा UFO, फाइटर जेट्स हुए तैयार, क्या पृथ्वी पर होने वाला है एलियंस का हमला?
अमेरिकी सेना के पास पिछले तीन दिनों में उत्तरी अमेरिका में गिराई गई तीन वस्तुओं को लेकर कोई जानकारी नहीं है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के पास उन ऑब्जेक्ट्स को लेकर कोई फिजिकल, मैकेनिकल जानकारी नहीं है।

UFO Alien News: अमेरिका ने पिछले 10 दिनों में एक के बाद एक चार फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराने का दावा किया है, जिनमें से एक तो चीन का सर्विलांस गुब्बारा था, लेकिन तीन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के मलबे भी बरामद नहीं हो पाए हैं और अमेरिकी अधिकारियों को उन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लिहाजा, अमेरिकी सैन्य अधिकारी उन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के एलियंस के विमान होने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। वहीं, चीन ने भी अब दावा किया है, कि पानी में उसने यूएफओ को देखा है।

चीन का भी UFO देखने का दावा
चीन ने भी अमेरिका के बाद दावा किया है, कि उसने अपने एक प्रांत में यूएफओ को देखा है और वो उस अज्ञात विमान को मार गिराने की तैयारी कर रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या वाकई अमेरिका और चीन में यूएफओ उतर रहे हैं, या फिर दुनिया के दो सुपरपावर्स कोई नया 'गेम' खेल रहे हैं, या फिर धरती वाकई खतरे में आने वाली है? अमेरिका ने आज सुबह-सबह कनाडा की सीमा से लगने वाले मिशिगन शहर में फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने का दावा किया है और पिछले 10 दिनों में ये तीसरी बार है, जब अमेरिका ने अपने फाइटर जेट्स से मिसाइल हमला कर उन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराया है। लिहाजा, अमेरिका समेत पूरी दुनिया अब टेंशन में है, कि आखिर अमेरिका के आसमान में दिखने वाला अज्ञात ऑब्जेक्ट्स क्या हैं?
चीन का यूएफओ को लेकर दावा क्या है?
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने पूर्वी शेडोंग प्रांत में पानी में एक अज्ञात वस्तु देखे जाने की पुष्टि की है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने समुद्री अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है, कि उन्होंने तटीय रिझाओ शहर के पास पानी में अज्ञात वस्तु देखी है, जिसके बाद मछुआओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है और कहा गया है, कि वो उस इलाके में ना जाएं, जहां अज्ञात वस्तु को देखा गया है। हालांकि, ग्लोबल टाइम्स ने ये भी लिखा है, कि फिलहाल ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है, कि पानी के अंदर उड़ने वाली अज्ञात ऑब्जेक्ट क्या है? आपको बता दें, कि अमेरिका ने अलास्का के ऊपर जिस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मारा था, उसका मलबा अभी तक खोजा नहीं जा सका है, जिसको लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने गहरी हैरानी जताई है। यानि, धरती पर यूएओ को लेकर नया रोमांच शुरू हो गया है, जिसमें चीन और अमेरिका के अलावा कनाडा भी शामिल है, जिसके प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट करते हुए कहा है, कि उनके आदेश के बाद यूएस एयरफोर्स ने उनके देश के ऊपर दिखने वाले अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है। उन्होंने कहा था, कि कनाडा की सुरक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी था।

कनाडा में कैसा था फ्लाइंग ऑब्जेक्ट?
कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने बाद में कहा था, कि कनाडा के युकोन में गिराई गई अज्ञात वस्तु आकार में "छोटी और बेलनाकार" थी। उन्होंने बाद में कहा, कि "ऑब्जेक्ट लगभग 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, उसने गैरकानूनी रूप से कनाडाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था, जिसने नागरिक उड़ान की सुरक्षा के लिए एक उचित खतरा पैदा कर दिया था"। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, कि युकोन में कनाडाई सेना उस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के मलबे को बरामद कर उसका विश्लेषणण करेगी। हालांकि, उसके मलबे अभी तक नहीं मिले हैं। इसके साथ ही जस्टिन ट्रूडो ने कहा, कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ नवीनतम घुसपैठ को लेकर बात की, जबकि रक्षा मंत्री आनंद ने यह भी कहा, कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ बात की है।

चीन ने कहा- फाइटर जेट्स तैयार
चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदरगाह शहर किंगदाओ के ऊपर एक अज्ञात वस्तु उड़ते हुए देखे जाने के बाद से चीनी सेना हाई अलर्ट पर है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है, कि हो सकता है, कि चीन और अमेरिका के बीच आपस में छद्म युद्ध चल रहा हो, वहीं कुछ एक्सपर्ट्स एलियंस की संभावना से भी इनकार नहीं करते हैं। अमेरिका के पायलट्स ने कहा है, कि उनके प्लेन में लगे रडार सिस्टम के सेंसर उन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स की ना सिर्फ पहचान करने में नाकाम रहे, बल्कि उन्हें ये भी पता नहीं चल पाया, कि फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स हवा में उड़ कैसे रहे थे। अमेरिका में उड़ने वाले फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स धरती से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे।

एलियंस को लेकर कई चेतावनी
वॉशिंगटन में रहने वाले एक लॉबिस्ट स्टीफन बैसेट के मुताबिक, यदि सभी यूएफओ डेटा जारी कर दिए गए तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। वाशिंगटन में एक लॉबिस्ट और पैराडाइम रिसर्च ग्रुप (पीआरजी) के प्रमुख स्टीफन बैसेट का मानना है कि, अमेरिकी सरकार के पास गुप्त तौर पर एलियंस टेक्नोलॉजी मौजूद है, लेकिन वो इससे संबंधित किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं कर रही है। स्टीफन बैसेट का ये भी मानना है, कि अगर यूएफओ से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाती है, तो फिर दुनियाभर में छिपकर रहने वाले अलौकिक लोगों की मौजूदगी के बारे में लोगों को पता चल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications