VIDEO: एलन मस्क ने बनाई किड-साइज सबमरीन, थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को ऐसे निकालेगी बाहर
कैलिफोर्निया। थाईलैंड की एक गुफा में फंसे 12 में से चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्पेस एक्स के सीईओ और टेस्ला कार के को-फाउंडर एलन मस्क मदद के लिए आगे आए हैं। पहले तो एलन मस्क ने थाईलैंड में रेस्क्यू के लिए अपने इंजीनियर की एक पूरी टीम भेजी थी, लेकिन अब उन्होंने एक किड-साइज सबमरीन तैयारी की है, जो गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकालने के लिए उनकी मदद करेगी।

एलन मस्क ने शनिवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि उनकी टीम बच्चों के साइज की एक सबमरीन तैयार कर रही है, जो थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों की बाहर निकालने में मदद करेगी। इस सबमरीन में स्पेसएक्स के फाल्कन रॉकेट के लिक्विड ऑक्सीजन स्थानांतरित करने वाले ट्यूब का पतवार के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। वजन में बहुत हल्की इसे दो गोताखोर आसानी से संकरे रास्तों से भी निकाल सकंगे।
यह भी पढ़ें: Thailand cave rescue Live: गुफा में फंसे 12 बच्चों में से 6 को सुरक्षित निकाला गया
इससे पहले एलन मस्क ने अपनी एक इंजीनियरिंग टीम भेजी थी, गुफा में फंसे बच्चों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं। रविवार जब एक यूजर ने मस्क से इस सबमरीन को तैयार होने में लगने वाले समय के बारे में पूछा तो मस्क ने कहा कि 17 घंटे में यह इसका काम हो जाएगा।
मस्क ने ट्वीट कर बताया कि इस सबमरीन के फ्रंट में चार हैंडल लगे है और कुछ कुछ एयर टैंक भी है। एलन मस्क एक अन्य ट्वीट में सबमरीन के टेस्टिंग का वीडियो भी शेयर किया, जो लगभग अमेरिका से थाईलैंड के लिए रवाना होने को तैयार है।
थाईलैंड के उत्तरी क्षेत्र चियांग राय में पहाड़ के अंदर करीब 10 किमी लंबी गुफा में कुल 12 बच्चों की एक फुटबॉल टीम और उनके कोच फंस गए थे। इस गुफा में ये सभी 23 जून से फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए चीन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई रेस्क्यू में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड: गुफा में फंसी युवा फुटबॉल टीम ने अपने परिवार वालों को भेजे इमोश्नल मैसेज












Click it and Unblock the Notifications