अरबपति एलन मस्क की गर्लफ्रेंड की अजीबोगरीब इच्छा, चाहती हैं मंगल ग्रह पर निकले दम
ह्यूस्टन: मंगल ग्रह को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। भारत, अमेरिका और चीन सहित कई देशों की स्पेस एजेंसियां मंगल ग्रह पर जीवन की खोज में अपने उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे हैं। नासा का क्यूरोसिटी रोवर तो मंगर की धरती पर लैंड भी हो चुका है और कई जरूरी जानकारियां धरती पर भेज रहा है। इस बीच दुनिया के कई लोग मंगल ग्रह की यात्रा पर जाने की अच्छा जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ने अजीबोगरीब इच्छा जाहिर की।

मंगल पर मरना चाहती हैं एलन मस्क की गर्लफ्रेंड
स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि वह मंगल की लाल मिट्टी पर मरना चाहती हैं। ग्रिम्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'मैं मंगल ग्रह की लाल पर अपने पैर रखकर मरने के लिए तैयार हूं।' ग्रिम्स का यह पोस्ट वायरल हो गया है जिसपर उनके प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसके लिए तो आपको मंगल ग्रह पर जाना होगा।

50 साल की उम्र में मंगल पर जाना चाहती हैं ग्रिम्स
बता दें कि ग्रिम्स का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब एलन मस्क मंगल ग्रह पर भेजे जाने वाले अपने स्टारशिप रॉकेट पर लगातार परीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि अरबपति एलन मस्क और ग्रिम्स का एक बेटा भी है जिसका साइंटिफिक नाम काफी सुर्खियों में था। इससे पहले एक सवाल-जवाब में ग्रिम्स ने इच्छा जाहिर की थी कि वह 50 साल की उम्र में मंगल ग्रह पर जाना चाहती हैं ताकि वहां इंसानों की बस्ती बसाने में मदद की जा सके।

एलन मस्क ने किया था ये ऐलान
ग्रिम्स के इस बयान से कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने ऐलान किया था कि वह तीसरे विश्व युद्ध से पहले लाल ग्रह पर इंसानी बस्तियां बसा देंगे। हालांकि मंगल ग्रह पर जाने के शुरुआती प्रयास को बड़ा झटका लगा है। कुछ दिन पहले मंगल पर भेजे जाने वाले स्पेसएक्स के रॉकेट स्टारशिप ने उड़ान तो भरी लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले ब्लास्ट हो गया। इससे पहले एसएन10 रॉकेट लैंड तो हुआ था लेकिन कुछ मिनट बाद ही वह भी क्रैश हो गया।

कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं ग्रिम्स
बता दें कि जनवरी में एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स भी कोरोना वायरस को चपेट में आ गई थीं। ग्रिम्स एक कनाडाई संगीतकार हैं सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ग्रिम्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दी थी। उन्होंने कहा था कि वे कोरोना से संक्रमित हो गई हैं, हालांकि क्वारंटीन पीरियड को ना चाहते हुए भी एन्जॉय किया। ग्रिम्स और एलन मस्क साल 2018 से एक दूसरे के साथ हैं।
यह भी पढ़ें: वन बेडरूम फ्लैट से चल रहा मंगल पर भेजा गया NASA का रोवर, भारतवंशी वैज्ञानिक कर रहे कंट्रोल












Click it and Unblock the Notifications