Elon Musk ने Twitter मैनेजर्स को कहा, बेस्ट एम्पलॉई चुनो...लिस्ट मिलते ही मैनेजर्स को ही नौकरी से निकाला

ट्विटर अधिग्रहण के बाद से एलन मस्क सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं, जिससे ट्विटर के बचे हुए कर्मचारियों में डर का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है, कि ट्विटर में कुछ भी निश्चित नहीं है।

Elon musk

Elon Musk News: एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, उसके बाद से खुद एलन मस्क और ट्विटर लगातार चर्चा में बना रहता है। एलन मस्क कभी कर्मचारियों को नौकरी पर रखते हैं, तो कभी बेवजह बर्खास्त करते हैं, को कभी ट्विटर की संपत्ति को बेचकर सुर्खियां बटोरते हैं। एलन मस्क अपनी कंपनी में टर्मिनेशन और फर्मिंग करते रहते हैं और इस अंदाज में करते हैं, कि वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।

मैनजर्स को नौकरी से निकाला

मैनजर्स को नौकरी से निकाला

iNews की एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है, कि एलन मस्क ने ट्विटर के कम से कम 50 से ज्यादा टॉप-लेवल मैनेजर्स को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। एलन मस्क ने फरवरी के अंत में मैनेजर्स और एग्जक्यूटिव्स को नौकरी से टर्मिनेट किया है और एलन मस्क ने मैनेजर्स को उस वक्त नौकरी से बाहर किया, जब उन्होंने पिछले दिनों घोषणा की थी, कि ट्विटर में छंटनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब कर्मचारियों को नौकरी से बाहर नहीं निकाला जाएगा, लेकिन मैनेजर्स को बर्खास्त करने के बाद तय हो गया है, कि एलन मस्क अपनी ही बातों से कितनी जल्दी पलट जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने के लिए ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं और दावा करते हैं, कि वो ट्विटर के लिए एक मजबूत और चुस्त टीम का गठन करना चाहते हैं, लेकिन किसी ना किसी बहाने लोगों को नौकरी से निकाल रहे हैं।

मैनेजर्स को ही नौकरी से निकाला

मैनेजर्स को ही नौकरी से निकाला

ट्विटर कर्मचारियों का कहना है, कि एक बात जो पूरी तरह से तय हो गई है, वो ये, कि ट्विटर का कोई भी कर्मचारी, चाहे वो खुद एलन मस्क का ही सबसे ज्यादा करीबी क्यों ना हो, सबसे वफादार ही क्यों ना हो, उसे बिना की सूचना के नौकरी से निकाला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में, एलन मस्क ने कुछ शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ ट्विटर पर शीर्ष स्तर के प्रबंधकों को अपनी टीमों के सर्वश्रेष्ठ सदस्यों को चुनने के लिए कहा था, ताकि उन्हें प्रमोशन दिया जा सके। जब मैनेजर्स ने एलन मस्क को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों की लिस्ट सौंप दी, तो एलन मस्क ने सभी मैनेजर्स को ही नौकरी से निकाल दिया और जिन लोगों के नामों की सिफारिश की गई थी, उन्हें कम पैसों पर निकाले गये मैनेजर्स की जगह पर नियुक्ति दे दी। निकाले गये मैनेजर्स में एलन मस्क के कट्टर समर्थकों में से एक एस्थर क्रॉफोर्ड भी शामिल थे, जो ट्विटर पेमेंट्स के मुख्य कार्यकारी थे।

Recommended Video

    Elon Musk ने Twitter का नया CEO अपने Dog को बनाया, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी
    मैनेजर्स को निकालने के पीछे का तर्क

    मैनेजर्स को निकालने के पीछे का तर्क

    एलन मस्क ने करब 50 मैनेजर्स को निकालने के पीछे की भी दलील दी है। उन्होंने कहा, कि निकाले गये करीब 50 मैनेजर्स काफी ज्यादा सैलरी ले रहे थे, लिहाजा अब उन्हें नये चेहरों के साथ बदल दिया गया है। जिन नये लोगों को मैनेजर बनाया गया है, उनकी सैलरी काफी कम है और वो इस डर के साथ भी काफी काम करेंगे, क्योंकि उन्हें भी कभी भी निकाला जा सकता है। हालांकि, एलन मस्क के इन कदमों की वजह से ट्विटर में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। एलन मस्क ने इस सोच के साथ मैनेजर्स को नौकरी से निकाला है, कि किसी बिजनेस में मैनेजर्स या अकाउंट डिपार्टमेंट्स का कोई काम नहीं होता है और ट्विटर के डेलवपर्स भी ये काम संभाल सकते हैं। लिहाजा, एलन मस्क ने ट्विटर के कई बेहतरीन डेवलपर्स और इंजीनियर्स को अकाउंट्स और एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी दे ही, जिसका नतीजा ये निकल रहा है, कि डेवलपर्स अपना काम छोड़कर दिनभर दूसरे ही काम में व्यस्त रहते हैं और अब उन डेवलपर्स की नौकरी खतरे में आ गई है, क्योंकि उनका असली काम ही नहीं हो पा रहा है।

    ट्विटर के अंदर स्थिति तेजी से हो रही खराब

    ट्विटर के अंदर स्थिति तेजी से हो रही खराब

    रिपोर्ट्स पर अगर यकीन किया जाए, तो अंदर के कर्मचारियों का कहना है, कि एलन मस्क ट्विटर ऑफिस के अंदर से जब गुजरते हैं, तो उनके साथ उनके कई बॉडीगार्ड्स हथियारों के साथ रहते हैं। स्थिति ये है, कि एलन मस्क जब बाथरूम जाते हैं, उस वक्त भी हथियारों के साथ बॉडीगार्ड उनके साथ मौजूद रहते हैं और इससे कर्मचारी काफी प्रेशर में काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है, कि ट्विटर में चीजें इतनी अनियमित हैं, कि कई कर्मचारी सिर्फ मजबूरी में काम कर रहे हैं, तो कई लोग अपने वर्क वीजा को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर ट्विटर कर्मचारियों को अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+