एलन मस्क ने ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन पर किया केस, OpenAI CEO पर लगाए गंभीर आरोप

दुनिया के सबसे रईस इंसानों में से एक एलन मस्क ने ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन के खिलाफ के केस कर दिया है। एलन मस्क ने आरोप लगाया कि ऑल्टमैन और कंपनी मानवता के फायदे के लिए AI का विकास करने के मूल मुद्दे से हटकर मुनाफे की राह पर निकल गई है।

इस मुकदमे में ऑल्टमैन के अलावा OpenAI के सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन का भी नाम है। एलन मस्क ने लंबे समय से कहते रहे हैं कि AI मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। मस्क का मानना है कि इसकी वजह से आज हम सबसे बड़े अस्तित्व संबंधी खतरे का सामना कर रहे हैं।

elon-musk-sues-open-ai-sam-altman

एलन मस्क की ओर से दायर मुकदमे में कहा गया है कि अल्टमैन ने OpenAI के को-फाउंर ग्रेग ब्रॉकमैन के साथ मिलकर एक ओपन सोर्स, नॉन-प्रॉफिट कंपनी बनाने के लिए मस्क से संपर्क किया था। इस कंपनी का उद्देश्य इंसानों के फायदे के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी डेवलप करना था लेकिन अब यह कंपनी धन कमाने पर ध्यान दे रही है, जो समझौते का उल्लंघन है।

आपको बता दें कि एलन मस्क ने 2015 में OpenAI की सह-स्थापना की थी, लेकिन 2018 में उन्होंने इसके बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। एलन मस्क ने कहा है कि ऑल्टमैन ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक निवेश समझौते पर हस्ताक्षर करके ओपनएआई बनाने के पूरे मिशन को ही बर्बाद कर दिया।

AGI डेवलप कर रही OpenAI

गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में दायर मुकदमे में एलन मस्क ने दावा किया है कि OpenAI अब कृत्रिम सामान्य बुद्धिमत्ता (AGI) डेवलप कर रहा है। ये एआई का एक थ्योरेटिकल वर्जन है जो कि बुद्धि के मानव स्तर से कहीं अधिक ऊपर के काम कर सकता है। मस्क ने कहा कि इसका निर्माण मानव जाति के लाभ के लिए नहीं, बल्कि विशुद्ध मुनाफे के लिए किया जा रहा है।

मानवता के लिए हानिकारक है AGI

लॉसूट में एलन मस्क की चर्चित बयान का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि AGI मानव जाति के लिए खतरा है। लेकिन ओपनआई कंपनी इसे लाभ और ताकत के स्रोत के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। ये मानवता के लिए हानिकारक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+