Elon Musk ने अपने डॉगी को फिर बनाया ट्विटर का CEO, कंपनी के हेड के चेयर पर बिठाया, जानिए मतलब

एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर अधिग्रहण के बाद सीईओ पराग अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया था। वहीं, उन्होंने फरवरी में एक कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि इस साल अंत तक नये सीईओ को नियुक्त किया जाएगा।

Elon Musk Doggy Chair

Elon Musk Doggy Chair: अपनी हरकतों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहने वाले दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक एलन मस्क ने एक बार फिर से अपने कुत्ते को ट्विटर का सीईओ बना दिया है।

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए अपने कुत्ते को सीईओ बनाने की बात कही है। ये एलन मस्क का पालतू कुत्ता है, जिसका नाम Floki (Shiba Inu) है। इससे पहले भी एलन मस्क ने अपने कुत्ते को ट्विटर का सीईओ बनाया था और कहा था, कि 'ये दूसरे लोगों से बेहतर है।'

दरअसल, एलन मस्क अपनी सोशल नेटवर्किंग कंपनी के लिए सीईओ की तलाश कर रहे हैं और उन्होंने पिछले साल 18 दिसंबर को एक ट्विटर पोल में पूछा था, कि क्या उन्हें ट्विटर प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए?

उन्होंने लिखा था, कि पोल पर जो भी लोगों का रिएक्शन होगा, वो उसी के तहत जाएंगे और ट्विटर पोल में ज्यादातर लोगों ने कहा, कि एलन मस्क को ट्विटर सीईओ का पद छोड़ देनी चाहिए।

इस पोल के तीन दिनों के बाद एलन मस्क ने एक और ट्वीट में बताया, कि "जैसे ही इस काम के लिए किसी नये मूर्ख का पता चल जाता है, ठीक वैसे ही वो सीईओ का पद छोड़ देंगे।" उन्होंने कहा था, कि 'नया सीईओ मिलने के बाद मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को चलाऊंगा।"

क्या अभी तक नहीं मिला नया सीईओ?

ऐसा लगता है, कि एलन मस्क को अभी तक कोई 'सबसे बड़ा मूर्ख' नहीं मिला है और उन्होंने अपने कुत्ते को ही दोबारा सीईओ बना दिया है।

वहीं, बीबीसी के साथ ट्विटर स्पेस की बातचीत में की गई एक व्यंग्यपूर्ण टिप्पणी में, एलन मस्क ने कहा, कि उन्होंने वास्तव में ट्विटर के सीईओ के रूप में पद छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, कि "मैं नीचे खड़ा हूं और मैं ट्विटर का सीईओ नहीं हूं"। उन्होंने कहा, कि "मैं आपको फिर से बता रहा हूं, कि मैं ट्विटर का सीईओ नहीं हूं, मेरा कुत्ता ट्विटर का सीईओ है।"

बातचीत के दौरान उन्होंने बाद में दोहराया, कि "मैंने कहा था, कि मैं एक नया सीईओ नियुक्त करूंगा और मैंने किया और यह मेरा कुत्ता है।"

जाहिर है, मस्क मजाक कर रहे थे और ट्विटर के सीईओ अभी भी एलन मस्क ही हैं। वह अकसर ट्विटर पर अपने पदनामों को लेकर मजाक करते रहे हैं और एक ट्वीट में उन्होंने खुद को ट्विटर का "चीफ ट्विट" कहा था।

क्या इस साल ट्विटर को मिलेगा नया सीईओ?

फरवरी 2023 में, एलन मस्क ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित किया था और कहा था, कि वह पहले ट्विटर को स्थिर करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा था, कि "मुझे लगता है कि मुझे संगठन को स्थिर करने की आवश्यकता है और यह सुनिश्चित करें कि यह आर्थिक रूप से स्वस्थ स्थान पर है और इसके प्रोडक्ट के लिए रोडमैप अब साफ हो गया है।"

Recommended Video

    Elon Musk ने बदला Twitter का Logo, चिड़िया की जगह लगाई ये तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने आगे कहा, कि 2023 के अंत तक, ट्विटर किसी और द्वारा चलाए जाने की स्थिर स्थिति में होगा। उन्होंने कहा था, कि "मैं अनुमान लगा रहा हूं, कि शायद इस साल के अंत में कंपनी चलाने के लिए किसी और को खोजने का अच्छा समय होना चाहिए, क्योंकि मुझे लगता है कि यह इस साल के अंत में ट्विटर को स्थिर स्थिति में आज जाना चाहिए।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+