दुनिया की पहली 'Bitcoin City' बनाने जा रहा ये देश, बिटकॉइन बॉण्ड से होगी फंडिंग

नई दिल्ली, 21 नवम्बर। बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने वाला पहला देश बनने के बाद एल सल्वाडोर दुनिया की पहली बिटकॉइन सिटी बनाने की तैयारी कर रहा है। शनिवार को इस बारे में एल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि देश की बिटकॉइन सिटी को शुरू में बिटकॉइन बॉण्ड द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा। बुकेले ने उम्मीद जताई कि यह योजना देश की क्रिप्टोकरेंसी पर दांव को दोगुना कर देगा।

Bitcoin

शनिवार को बिटकॉइन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए एल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा "हम 2022 में वित्त पोषण शुरू करेंगे। ये बॉण्ड 2022 में उपलब्ध होंगे।" नायब बुकेले ने कहा कि बिटकॉइन के लिए नियोजित शहर को एक ज्वालामुखी से आपूर्ति होगी और वैल्यू एडेड टैक्स को छोड़कर कोई कर नहीं लगाया जाएगा।

इसी कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी प्रदाता ब्लॉकस्ट्रीम के मुख्य रणनीति अधिकारी सैमसन मो ने कहा कि नियोजित शहर के लिए धन जुटाने के लिए एल सल्वाडोर बिटकॉइन द्वारा समर्थित 1 अरब डॉलर का बॉण्ड जारी करेगा।

सितम्बर में बिटकॉइन बनी थी लीगल टेंडर
इसी साल सितम्बर में एल सल्वाडोर बिटकॉइन को अपनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। 7 सितम्बर को एल सल्वाडोर ने बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में मान्यता दी थी। एल सल्वाडोर के बिटकॉइन को अपनाने के बाद कई अन्य देशों ने भी डिजिटल करेंसी की तरफ सकारात्मक रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पैराग्वे, अर्जेंटीना, ब्राजील और पनामा भी क्रिप्टोकरेंसी को कानून के दायरे में लाकर इसमें व्यापार को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

यूरोपीय देश यूक्रेन ने बिटकॉइन को कानूनी जामा पहनाने और इसे नियामक के दायरे में लाने के लिए एक बिल पास किया है। यह बिल एक साल पहले ड्राफ्ट किया गया था और इसे देश के 282 सांसदों में से 276 का सपोर्ट मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+