थाईलैंड में लगातार 8 धमाके, 4 की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। थाईलैंड के अलग-अलग जगहों में आठ धमाकों की खबर है।
ये धमाके रिजॉर्ट टाउन हुआहिन और देश के दक्षिणी प्रांत में हुए हैं। इन धमाकों में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई लोग घायल भी हैं।

रिजॉर्ट टाउन हुआहिन में लगातार धमाके
अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा धमाके हुआहिन जिले में हुआ है। यहां दो धमाके क्लॉक टॉवर में हुए, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और तीन घायल हैं। शुक्रवार सुबह में भी शहर में दो धमाके हुए।
Twin blasts at Hua Hin resort in Thailand: Injured shifted to hospital pic.twitter.com/tve1LJcIIK
— ANI (@ANI_news) August 12, 2016
पर्यटक थे निशाने पर
हुआहिन के जिला प्रमुख के मुताबिक रात में दो धमाकों के बाद सुबह में फिर से धमाके हुए हैं। इनमें एक शख्स की मौत हुई है, वहीं तीन लोग घायल हैं। घायलों में ज्यादातर पर्यटक हैं।
Two bombs have exploded in the Thai resort of Hua Hin, injuring 11 people, including foreign tourists - BBC
— ANI (@ANI_news) August 11, 2016
हुआहुन में धमाकों के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में चार धमाके हुए। इनमें पर्यटक द्वीप फुकेट में दो धमाके, एक धमाका सूरत थानी और एक धमाका दक्षिणी इलाके ट्रैंग में गुरुवार को हुआ।












Click it and Unblock the Notifications