Ecuador: विस्फोटक हमले में 5 पुलिस अधिकारियों की मौत, राष्ट्रपति लासो ने की आपातकाल की घोषणा
Ecuador: एक बड़ी खबर साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर से आ रही है,जहां के लाताकुंगा जेल में कैदियों के स्थानांतरण के दौरान एक विस्फोटक हमला हुआ जिसमें पांच पुलिस अधिकारियों के मारे जाने की खबर है। जिसके बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने ग्वायाकिल और एस्मेराल्डा प्रांतों में आपातकाल का ऐलान कर दिया है। इस घटना के पीछे ड्रग गैंग को जिम्मेदार ठहराया गया है। फिलहाल इस वक्त इक्वाडोर में खौफ और मातम पसरा हुआ है। राष्ट्रपति लासो ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि जो लोग भी इसके पीछे हैं उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना यहां की लाताकुंगा में कोटोपैक्सी नंबर 1 जेल की है, इस विस्फोटक हमले में 15 कैदियों के भी मारे जान की खबर और 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जेल अधिकारी जब कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट कराने जा रहे थे तभी ड्रग तस्करों के गिरोहों ने उन पर हमला कर दिया। कुछ कैदियों के पास बंदूकें और चाकू भी मिले हैं, ये अब उनके पास कहां से आए? ये सवाल सभी के जेहन में है, फिलहाल घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर है। पुलिस का कहना है कि इस हमले में 5 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है।
क्या होती है इमरजेंसी
आपको बता दें कि इमरजेंसी या आपातकाल ऐसा कानून है, जिसका प्रयोग देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए किया जाता है। इसके अंदर देश पर पूरी तरह से सरकार का कंट्रोल होता है। देश में इमरजेंसी का ऐलान केवल राष्ट्रपति ही कर सकता है। आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों को खत्म कर दिया जाता है और इस दौरान चुनाव नहीं हो सकते हैं। सरकारें इस दौरान वो नीतियां भी लागू कर सकती है, जो आमतौर पर लागू नहीं होती है, इसका मुख्य उद्देश्य केवल देश को सुरक्षा देना और खतरे से मुक्त करना होता है। इमरजेंसी मुख्य रूप से तीन तरह की होती है।
- नेशनल इमरजेंसी
- स्टेट इमरजेंसी
- इकनॉमिक इमरजेंसी












Click it and Unblock the Notifications