इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सेमारांग में 6.3 की तीव्रता से हिली धरती

नई दिल्ली। दुनियाभर के अलग-अलग हिस्से में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। सोमवार देर रात ताजिकिस्तान और अफगानिस्‍तान में भूकंप के तेज झटके आए तो वहीं मंगलवार तड़के सुबह इंडोनेशिया की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी। एएनआई के मुताबिक इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 की मापी गई है। ये 6 से अधिक की इस तीव्रता को तेज झटकों में मापा गया है।

 Earthquake of magnitude 6.3 on the Richter scale strikes 142 km North of Semarang in Indonesia

भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सोमारांग से 142 किमी नार्थ में रहा। भूकंप की वजह से हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं मिल रही है, लेकिन बार बार तीव्र तीव्रता के भूकंप के झटकों के आने से लोग डकरे हुए हैं। वहीं इस बार भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले 9 जून को इंडोनेशिया के मलुकु प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र बुरु जिले के दक्षिणपश्चिम से 126 किलोमीटर और समुद्र तल से 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि राहत की खबर रही कि भूकंप की वजह से सुनामी नहीं आया।

वहीं उससे पहले 4 जून को उत्तरी मलुकु प्रांत में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने पर 100 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा था। कई इमारतों में दरारें आ गई। आपको बता दें कति इंडोनेशिया द पेसिफिक रिंग ऑफ फायर नामक एक संवेदनशील भूकंप प्रभावित क्षेत्र पर बसा हुआ है, जिसकी वजह से यहां अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+