अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आया भूकंप, फिलाडेल्फिया तक महसूस किए गए झटके

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस झटके की तीव्रता 4.7 मापी गई। आमतौर पर ये तीव्रता सामान्य मानी जाती है लेकिन इससे शहर के लोग सहम गए। इसकी वजह ये है कि ये ऐसा है जिसे भूकंप से सुरक्षित माना जाता है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर न्यूयॉर्क के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र लेबनान, न्यू जर्सी के पास था। तत्काल किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली। वहीं, यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी।

earthquake in new york

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भूकंप के कारण न्यूयॉर्क की कई इमारतें हिलने लगीं। भूकंप के झटकों के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप के झटके न्यूयॉर्क सिटी से लेकर फिलाडेल्फिया तक महसूस किए गए।

घटना के बाद पूर्वी तट के कई एयरपोर्ट्स पर से फ्लाइट रोक दी गईं। पुलिस के मुताबिक, इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। मगर, अलर्ट सायरन जरूर गूंजते रहे।

न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग ने कहा कि भूकंप सुबह करीब 10:30 बजे आया, विभाग को इमारतों के हिलने की खबरें मिलीं। विभाग ने एक बयान में कहा, "हम कॉल का जवाब दे रहे हैं और संरचनात्मक स्थिरता का मूल्यांकन कर रहे हैं।" "इस समय कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।"

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। वे अभी भूकंप के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि भूकंप पूरे राज्य में महसूस किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+