अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 950 लोगों की गई जान, 600 घायल

इस्लामाबाद, 22 जून। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके अफगानिस्तान के शहर खोस्त से तकरीबन 44 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में आए भूकंप में 950 लोगों की जान चली गई है, जबकि 600 लोग घायल हैं। भूकंप के बाद राहत-बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं पाकिस्तान की बात करें तो यहां रात तकरीबन 2.24 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं।

Recommended Video

    Afghanistan में भूकंप के तेज़ झटके, 250 से ज्यादा लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी | *International
    earthquake

    रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी इलाके में था, जोकि खोस्त से 44 किलोमीटर दूर था। अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी के अनुसार राहत और बचाव का कार्य हेलीकॉप्टर से हो रहा है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि पाकटीका प्रांत के 4 जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है और दर्जनों घर बर्बाद हो गए हैं। अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने अपील क है कि मदद देने वाली सभी एजेंसियों से हमारा अनुरोध है कि वह अपने दल को यहां भेजे, जिससे बड़े विनाश को टाला जा सके।

    वहीं पाकिस्तान की बात करें तो यहां भी भीषण भूकंप के झटके महसूस किए हैं। खैबर पख्तूनवां प्रांत में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर सामने आई है। भूकंप के झटके से एक घर की छत गिर गी, जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पाकिस्तान में भूकंप के झटके रात 1.54 बजे महसूस किए गए। पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, लाहौर, में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+