तीन दिन के दौरे पर केन्या पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेशेल ओमामो से की मुलाकात
तीन दिन के दौरे पर केन्या पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेशेल ओमामो से की मुलाकात
नैरोबी, 12 जून: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आज (शनिवार) तीन दिन के अपने दौरे पर केन्या पहुंचे हैं। कई अहम बैठकों में हिस्से लेने पहुंचे एस जयशंकर ने नैरोबी पहुंचने के बाद केन्या की विदेश मंत्री रेशेल ओमामो से मुलाकात की। केन्याई समकक्ष के साथ बैठक की तस्वीर ट्विटर पर शेयपर करते हुए जयशंकर ने लिखा है कि केन्या में आकर उनको काफी खुशी हुई। रेशेल ओमामो की ओर से जैसा स्वागत किया गया और आतिथ्य मिला उसके लिए उनका धन्यवाद।

जयशंकर ने कहा, यूएनएससी के दो सदस्यों के रूप में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर एक विस्तृत बातचीत हमारे बीच हुई। ऐतिहासिक एकजुटता आज एक आधुनिक साझेदारी है। हम आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाते रहेंगे।
जयशंकर आज यानी 12 जून से 14 जून तक केन्या के दौरे पर रहेंगे। वह केन्या की विदेश मंत्री के साथ भारत-केन्या संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।
इससे पहले विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, नैरोबी में जयशंकर भारत-केन्या संबंधों को विस्तार देने के लिए केन्या सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। यह साझेदारी, दोनों देशों के बीच संबंधों का एक महत्वपूर्ण पक्ष है और यह आगे और बढ़ेगा।
Delighted to be back in Kenya. Thank FM Raychelle Omamo for her gracious welcome and hospitality. A productive discussion on our bilateral cooperation that we will be taking forward through the Joint Commission. pic.twitter.com/CnOc7TZF1m
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 12, 2021
हाल ही में कुवैत से लौटे हैं एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर हाल ही में अपने कुवैत के दौरे से लौटे हैं। जयशंकर कुवैत के मंत्री शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा के निमंत्रण पर 9-11 जून तक वहां थे। अब वो केन्या पहुंचे हैं। जहां कई अहम बैठकों में शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications