फिलिपींस: लैंबोर्गिनी से लेकर हार्ले डेविड्सन तक, दुतेर्ते ने ऐसे करवाया लक्जरी गाड़ियों का कचरा
मनीला। फिलीपिंस के राष्ट्रपति रोद्रिगो दुतेर्ते अक्सर अपनी अजीबो-गरीब हरकतों और बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने देश में 38 करोड़ों की लक्जरी कारों और मोटरसाइकिलों को बुल्डोजर से कूचलने का आदेश दे दिया। दुतेर्ते ने भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक साथ 76 गाड़ियों को चकनाचूर करवा दिया। जब इन लक्जरी कारों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा था, उस वक्त खुद राष्ट्रपति और कई लोग भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: फिलीपींस के राष्ट्रपति दुर्तेते बोले साबित करो कि भगवान को देखा है तो दे दूंगा इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, ये 76 गाड़ियां उन 800 गाड़ियों में शामिल है, जो एशिया देशों से अवैध रूप से खरीदी गई थी। फिलिपींस के राष्ट्रपति ने लग्जरी कारों पर चलते बुल्डोजर की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। राष्ट्रपति के आदेश के बाद लैंबोर्गिनी, हार्ले डेविडसन, ट्रंफ और चोप्पर जैसी लग्जरी गोड़ियों पर बुल्डोजर से चलाकर उनका कचरा कर दिया गया।
इससे पहले दुतेर्ते ने फरवरी माह में 30 लग्जरी गाड़ियों पर बुल्डोजर चलवाया था। उस दौरान दुतेर्ते ने कहा था कि इन गाड़ियों को नीलाम करने से क्राइम बढ़ेगा, इसलिए इनको खत्म करना उचित है।
फिलिपींस में राष्ट्रपति दूतेर्ते ने ड्रग्स के खिलाफ बहुत ही खतरनाक अभियान चलाया हुई है, जिसमें अपराधी लोगों को सीधे गोली मारने के आदेश है। फिलिपींस राष्ट्रपति की इस प्रकार की कार्रवाई से समूचा अंतरराष्ट्रीय समुदाय विरोध कर रहा है। फिलिपींस में पिछले दो सालों में हजारों ड्रग्स डीलर्स और ड्रग्स यूजर्स के संदिग्धों को मार दिया गया है।
यह भी पढ़ें: फिलीपींस के राष्ट्रपति ने सेना से कहा- विद्रोही महिलाओं के वजाइना में गोली दाग दो












Click it and Unblock the Notifications