Most Expensive House: दुबई की सबसे महंगी हवेली को खरीदने की होड़ में भारतीय, कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे

इस हवेली को Luxhabitat Sotheby's International Realty बेच रहा है। अगर यह अपनी तय कीमत पर बिक जाती है तो ये हवेली दुबई में महंगी ब्रिकी के रूप में नया रिकार्ड कायम करेगी।

दुबई में सबसे महंगी हवेली बिक्री के लिए तैयार है। इसकी कीमत 204 मिलियन डॉलर (1,675करोड़ रुपये) है। इसे इटली के स्टोन और लगभग 7,00,000 सोने की पत्ती का उपयोग करके बनाया गया था इस घर का नाम मार्बल पैलेस रखा गया है।

इस हवेली को Luxhabitat Sotheby's International Realty बेच रहा है। अगर यह अपनी तय कीमत पर बिक जाती है तो ये हवेली दुबई में महंगी ब्रिकी के रूप में नया रिकार्ड कायम करेगी।

Dubais Most Expensive House

ये हवेली अमीरात हिल्स के पड़ोस में 60,000 वर्ग फुट में बनी है। इसमें पांच बेडरूम, 19 बाथरूम के साथ-साथ एक जिम, सिनेमाघर, जकूज़ी और एक बेसमेंट पार्किंग मौजूद है। यहां 15 गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकती हैं। इस विशाल घर को बनाने के लिए 60,000 वर्ग फुट की जमीन का इस्तेमाल हुआ है।

इस घर के निर्माण में लगभग 12 साल लगे है। यह हवेली 5 साल पहले बनकर पूरी हुई। इस हवेली को कला संग्रह के लगभग 400 टुकड़ों से सजाया गया है, जिनमें मुख्य रूप से 19वीं शताब्दी और 20वीं शताब्दी की मूर्तियां और पेंटिंग शामिल हैं।

इस मकान को बेचने में लगी Luxhabitat Sotheby के ब्रोकर कुणाल सिंह कहते हैं, ये हर किसी को पसंद नहीं आने वाली हवेली नहीं है। या तो खरीदार इसे देख बेहद पसंद करेंगे या फिर नफरत करेंगे। कुणाल सिंह के मुताबिक, दुनिया में करीब 5 से 10 संभावित खरीदार ही हैं जो इस आलीशान मार्बल पैलेस को खरीद सकते हैं।

कुणाल सिंह ने बताया कि पिछले तीन हफ्तों में दो लोगों ने घर देखा है। इसमें एक रूसी है। दूसरा एक भारतीय ग्राहक है जिसके पास अमीरात हिल्स में पहले से ही तीन संपत्तियां हैं। हालांकि, अभी तय नहीं हुआ है कि ये घर कौन खरीदने वाला है। कहा जा रहा है कि भारतीय खरीदारों की भी पसंद बन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+