दुबई एयरपोर्ट पर दिखा ड्रोन, स्टाफ में मची खलबली
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई एयरपोर्ट हवाई क्षेत्र में एक ड्रोन के देखने जाने के आधे घंटे से ज्यादा समय तक कोई उड़ान नहीं भरी जा सकी।

आज सुबह 8 बजे उस समय दुबई एयरपोर्ट पर उस समय खलबली मच गई, जब एक ड्रोन हवाई क्षेत्र में आ गया। इसे देखे जाने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने किसी उड़ान की अनुमति नहीं दी और ना ही कोई लैंडिग हुई। ये स्थिति करीब आधे घंटे तक रही।
एयर पोर्ट के अधिकारियों ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि सुरक्षा हमारी प्रथमिकता है, हम किसी भी ड्रोन को हवाई क्षेत्र के पांच किमी के एरिया में अनुमति नहीं देते हैं। ऐसे में हमें उड़ाने रोकनी पड़ी।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस बात को स्वीकार किया कि ड्रोन के हवाई क्षेत्र में आ जाने से कई उड़ान और लैंडिग समय से नहीं हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications