अमेरिका: दंगों और प्रदर्शन के समय व्‍हाइट हाउस में क्‍यों अंडरग्राउंड हुए ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को उनकी सुरक्षा टीम कुछ पलों के लिए व्‍हाइट हाउस में बने अंडरग्राउंड बंकर में ले गई थी। यह उस समय का वाकया है जब शुक्रवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति के आधिकारिक निवास व्‍हाइट हाउस के बाहर बड़े पैमाने पर ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे थे। उनकी टीम इन प्रदशर्नों को देखकर हैरान थी और इसी समय उन्‍हें उस बंकर में ले जाया गया जो बड़े हमले झेलने में सक्षम है। न्यूयॉर्क टाइम्‍स की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

Recommended Video

    USA Protest: White House Bunker जहां संकट में सेफ किये जाते हैं President | Trump | वनइंडिया हिंदी
    trump-china

    प्रदर्शन को देखकर सुरक्षा टीम हैरान

    व्‍हाइट हाउस के बंकर में ट्रंप एक घंटे से भी कम समय के लिए थे। शुक्रवार को व्‍हाइट हाउस के बाहर सैंकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा थे। इस दौरान सीक्रेट सर्विस और यूनाइटेड स्‍टेट्स पार्क पुलिस के ऑफिसर्स को उन्‍हें रोकने में भारी मशक्‍कत करनी पड़ी। ट्रंप की टीम इतनी भारी तादाद में प्रदर्शनकारियों को व्‍हाइट हाउस के बाहर देखकर हैरान थी। अभी तक हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि इस दौरान ट्रंप की पत्‍नी मेलानिया और उनके बेटे बैरन को भी इस बंकर में उनके साथ ले जाया गया था या नहहीं। रविवार को अमेरिका के 40 शहरों समेत वॉशिंगटन डीसी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। देश में अश्‍वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं। सीएनएन की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि 40 शहरों में कर्फ्यू में लगा दिया गया है और 5,000 नेशनल गार्ड्स मेंबर्स को 15 राज्‍यों और वॉशिंगटन डीसी में 2,000 अतिरिक्‍त जवानों को तैनाती के लिए तैयार रखा गया है। 25 मई से ही देश में प्रदर्शन की यह स्थिति कायम है। 46 साल के अफ्रीकी युवक जॉर्ज फ्लॉयड की मिनिपोलिस में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+