डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड, भविष्य में हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया फैसला

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड, ट्विटर ने कहा- भविष्य में ना भड़के हिंसा,

Twitter permanently suspends Donald Trump's account: अमेरिकी संसद परिसर (कैपिटल बिल्डिंग ) में हुई हिंसा को लेकर निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कहा है कि भविष्य हिंसा की आशंका के खतरे को भांपते हुए हमने ये फैसला किया है। ट्विटर की ओर से बयान जारी कर कहा गया, ''डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट के हाल के ट्वीट्स की करीबी से समीक्षा की गई है। जिसके बाद हमने ने पाया है कि ट्रंप के ट्वीट्स को किस तरह से लिया जा रहा है...इसलिए आगे के खतरे को देखते हुए हमने उनका अकाउंट स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है।'' (Donald Trump Twitter)

Donald Trump

अमेरिका में हुई हिंसा को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को भी दो हफ्ते के लिए या संभवत अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने खुद पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी थी।

ट्रंप के अकाउंट को ट्विटर ने चेतावनी देते हुए 12 घंटे के लिए किया था लॉक

स्थायी तौर पर बैन करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को ट्विटर ने चेतावनी देते हुए 12 घंटे के लिए लॉक किया था। उस वक्त ट्विटर ने बयान जारी कर कहा था कि वॉशिंगटन, डीसी में चल रही हिंसक स्थिति के परिणाम को देखते हुए ट्रंप के 3 ट्वीट को हटाने की जरूरत है...क्योंकि ट्रंप के ये तीनों ट्वीट हमारे सिविक इंटीग्रिटी पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं। ट्विटर ने ये भी कहा था कि इन 3 ट्वीट को हटाने से ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए लॉक रहेगा। बुधवार को अमेरिकी हिंसा के दिन ट्रंप ने ऐसे कई ट्वीट किए थे, जो आपत्तिजनक थे। ट्रंप ने ट्वीट कर अपने हिंसक समर्थकों को 'देशभक्त' कहा था।

अमेरिका में 4 की मौत, कई गिरफ्तार

अमेरिका के संसद परिसर (कैपिटल बिल्डिंग ) में हुई हिंसा में गोलीबारी से लेकर तोड़फोड़ भी प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वॉशिंगटन पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने अब इस हिंसा पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कई लोगों की नौकरी भी चली गई है। हिंसा की वीडियो और तस्वीरों को देखकर आप हंगामे के मंजर का अंदाजा लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+