अश्वेतों के पुलिस उत्पीड़न को लेकर सवाल पर बोले ट्रंप- श्वेत कहीं ज्यादा मारे जा रहे हैं
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अश्वेतों के साथ पुलिस के खराब रवैये को लेकर कहा है कि ऐसा कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि गोरों के साथ ये सब कहीं ज्यादा होता है, उनकी मौतें भी ऐसे मामलों में ज्यादा हो रही हैं। कुछ समय पहले एक अश्वेत अमेरिकी की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर काफी प्रदर्शन हुए थे और इस पर दुनियाभर में बहस हुई थी।

सीबीएस के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप से अमेरिका में अश्वेतों के पुलिसिया उत्पीड़न पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, जॉर्ज फ्लॉयड की मौत परेशान करने वाली है लेकिन गोरे लोग कहीं ज्यादा मर रहे हैं, कहीं ज्यादा। कई रिपोर्ट कहती हैं कि अमेरिका में पुलिस हिरासत या प्रदर्शनों में अश्वोतों की मौत श्वेतों से 3.5 गुना ज्यादा होती हैं लेकिन ट्रंप ने अपने जवाब से इसे झुठला दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये की मई में अश्वेत जॉर्ड फ्लॉयड की मौत के बाद भी आलोचना हुई थी। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया दिखाते हुए कहा था कि अगर राज्यों ने हिंसा रोकने से इनकार किया तो मैं अमेरिकी सेना तैनात करूंगा ताकि लोगों के अधिकारों, संपत्ति और जान की सुरक्षा की जा सके। उनकी भाषा पर तब सवाल उठे थे।
दरअसल, इस साल 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड को मिनियापोलिस में एक दुकान के बाहर से पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। पुलिस अफसर उनकी गर्दन पर घुटना रखकर बैठ गया था और पुलिस द्वारा लिए गए इसी एक्शन के बाद जॉर्ज की मौत हुई थी। जिसके बाद ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनियाभर में प्रदर्शन हुए थे। अमेरिका में सड़कों पर लोग उतर गए थे और बहुत सी जगहों पर हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने लगातार ये मांग उठाई थी कि अश्वेतों के खिलाफ इस भेदभाव, इस नस्लभेद पर रोक लगनी चाहिए। इसी को लेकर ट्रंप से इंटरव्यू में सवाल हुआ था। जिस पर उन्होंने श्वेतों के साथ इस तरह के मामले ज्यादा होने की बात कही।
-
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications