अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सेंट्रल अमेरिका से आ रहे शरणार्थियों को पत्‍थर फेंकने पर दी गोली मारने की धमकी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार को मध्‍य अमेरिका से आने वाले शरणार्थियों को धमकी दी है कि अगर उन्‍होंने पत्‍थर फेंके तो फिर मैक्सिको बॉर्डर पर तैनात सैनिक उन्‍हें गोली मार सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि जो लोग गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर पार करने की कोशिश करेंगे, उनके साथ भी यही बर्ताव किया जाएगा। ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा कि हजारों शरणार्थी समूहों में सेंट्रल अमेरिका से मैक्सिको के रास्‍ते अमेरिका में दाखिल होने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इन शरणार्थियों की ओर से मैक्सिको पुलिस पर पत्‍थर फेंके और हिंसा को अंजाम दिया।

donald trump

शरणार्थियों को बताया बलात्‍कारी

ट्रंप ने रिपोर्ट्स से कहा, 'हम यह सब बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। वे हमारी सेना पर पत्‍थर फेंकना चाहते हैं तो फिर हमारी सेना भी जवाब देगी।' ट्रंप ने आगे कहा, 'मैंने सैनिकों को कह दिया है कि वह पत्‍थर का जवाब राइफल से देने वाले विकल्‍प पर सोच सकते हैं। जब शरणार्थी पत्‍थर फेंके जैसे उन्‍होंने मैक्सिको की मिलिट्री और पुलिस पर फेंके तो राइफल के बारे में सोच सकते हैं।' ट्रंप यह बात उस समय कह रहे थे जब अप्रवासन से जुड़ी एक प्रजेंटेशन में मौजूद थे। इस प्रजेंटेशन के दौरान ट्रंप की उस विवादित नीति के बारे में बताया जा रहा था जिसे वह अनियंत्रित तरीके से हो रहे अप्रवासन को रोकने के लिए कारगर मानते हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अगले मंगलवार को अमेरिका में मध्‍यावधि चुनाव होने वाले हैं। ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया कि वे चाहते हैं कि बॉर्डर को ऐसे मुश्किल, 'ब्‍लात्‍कारियों' और दूसरे प्रकार के खतरनाक लोगों के लिए खोल दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+