क्या है आईएसआईएस आतंकियों को टॉर्चर करने का ट्रंप का प्लान
वाशिंगटन। नंबवर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह राष्ट्रपति बने तो आईएसआईएस आतंकियों के साथ इंट्रोगेशन की टेक्निकल वॉटरबोर्डिंग पर लगी रोक को हटाने की कोशिशें करेंगे।

वॉटरबोर्डिंग वह तकनीक है जिसमें आतंकियों को पानी में डूबा-डूबा कर उनसे सच निकलवाया जाता था। वर्ष 2009 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस पर बैन लगा दिया था।
हॉट एंड सेक्सी मिलेनिया ट्रंप बनेंगी अमेरिका की फर्स्ट लेडी!
ट्रंप के मुताबिक न सिर्फ वॉटरबोर्डिंग बल्कि वह इंट्रोगेशन के दूसरे तरीकों पर लगे बैन को भी हटाएंगे। ट्रंप के मुताबिक इन तरीकों पर बैन की वजह से ही अमेरिका को आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ रणनीतिक हार का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रंप ने संदिग्ध आतंकियों, उनकी पत्नियों और बच्चों तक को मार डालने की वकालत की है। जिस बात की वकालत ट्रंप कर रहे हैं इंटरनेशनल लॉ के तहत उसको दुनिया में बैन किया गया है।
ट्रंप ने सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आतंकियों के साथ वही खेल खेलना होगा, जो वे लोगों के साथ खेलते हैं। ट्रंप के मुताबिक वह सिर्फ कानूनों को मजबूत करने की बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications