डोनाल्ड ट्रंप बोले- वो आज तक दुनिया में पैदा हुए लोगों में सबसे ईमानदार, वीडियो वायरल
नई दिल्ली, 12 अप्रैल: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद पर रहते हुए अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में रहे थे।अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है। ट्रंप ने एक रैली में कहा कि जबसे दुनिया बनी है, तब से आज तक सबसे ज्यादा ईमानदार कोई पैदा हुए तो वो मैं हूं।

डोनाल्ड ट्रंप के उत्तरी कैरोलिना में एक कार्यक्रम में दिए भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस कार्यक्रम में उन्होने कहा, मेरे एक दोस्त ने कहा था कि कि तमाम सालों की खोजबीन और लाखों दस्तावेजों को देखने के बाद ये पता चलता है कि मैं इस धरती पर आया सबसे ईमानदार शख्स हूं।
ट्रंप ने आगे कह, मुझे लगता है कि मैं सबसे ईमानदार इंसान हूं, इतना ईमानदार शायद ही गॉड ने कभी किसी को बनाया हो। ट्रंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि अमेरिका का राष्ट्रपति रहते भी कई बार ट्रंप ने ऐसे बयान दिए थे, जिसकी दुनिया में खूब चर्चा हुई।












Click it and Unblock the Notifications