डोनाल्ड ट्रंप ने नए ट्रैवल बैन पर किए दस्तखत, लिस्ट में इराक का नाम नहीं
इस संशोधित ट्रैवल बैन ऑर्डर में इराक का नाम लिस्ट हटा दिया गया है। गौरतलब है कि 27 जनवरी के पहले ट्रैवल बैन की लिस्ट में 7 देशों का नाम शामिल था।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले नए शासकीय आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर कर दिया। इस ऑर्डर के बाद न सिर्फ 6 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका का नया वीजा जारी करने का काम अस्थायी तौर पर रूक जाएगा बल्कि अमेरिका का शरणार्थियों के लिए कार्यक्रम भी निलंबित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इस संशोधित ट्रैवल बैन ऑर्डर में इराक का नाम लिस्ट हटा दिया गया है। गौरतलब है कि 27 जनवरी के पहले ट्रैवल बैन की लिस्ट में 7 देशों का नाम शामिल था। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने पुष्टि की है कि ट्रंप ने सोमवार सुबह बंद कमरे में इस आदेश पर हस्ताक्षर किया। नए शासकीय आदेश में सूडान, सीरिया, ईरान, लीबिया, सोमालिया और यमन के लोगों पर 90 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है। यह पहले से वैध वीजा प्राप्त लोगों पर लागू नहीं होगा। इसे भी पढ़ें- नफरत की निंदा करते हैं: भारतीय इंजीनियर के मर्डर पर पहली बार बोले ट्रंप
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के पूरे शरणार्थी कार्यक्रम को 120 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग जिन शरणार्थियों को पहले ही इजाजत दे चुका है, उन्हें अमेरिका आने दिया जाएगा। हालांकि एक साल में ज्यादा से ज्यादा 50 हजार शरणार्थियों को ही इजाजत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल का कहना है कि वे ट्रंप के नए आदेश को अदालत में चुनौती देने के लिए तैयार हैं। एरिक शेनिडरमैन ने कहा, 'व्हाइट हाउस ने भले ही प्रतिबंध में बदलाव किए हों, लेकिन मुसलमानों के प्रति भेदभाव की मंशा स्पष्ट है। यह ना सिर्फ ट्रंप की तानाशाही नीतियों के बीच फंसे परिवारों को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि यह हमारे मूल्यों के खिलाफ है तथा हमें कम सुरक्षित बनाता है।
-
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील'












Click it and Unblock the Notifications