अमेरिका से तुरंत व्यापार पर बातचीत चाहता है भारत: डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत उनके देश के साथ तुरंत व्यापार पर बातचीत करना चाहता है। इससे दो दिन पहले शनिवार को ट्रंप ने कहा था कि भारत अमेरिका से व्यापार समझौता करना चाहता है क्योंकि वह नहीं चाहता कि अमेरिका उसके उत्पादों पर टैरिफ लगाए।

Donald Trump, trade, India Want Trade Talks With US, us, अमेरिका से तुरंत व्यापार पर बातचीच करना चाहता है भारत, डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि भारत उनके साथ तुरंत व्यापार पर वार्ता चाहता है। शनिवार को ट्रंप ने कहा था कि भारत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने का इच्छुक है क्योंकि वह नहीं चाहता है कि उसके उत्पादों पर अमेरिका शुल्क लगाए। ट्रंप ने कहा कि भारत हमारे साथ समझौता चाहते हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि मैं जो कर रहा हूं वैसा करूं। इसलिये वे हमें बुलाते हैं। वे किसी और से साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।

ट्रंप ने सितंबर में कहा था, भारत मुक्त व्यापार की बात करते हैं। तो हम कहना चाहते हैं कि वे हमारे किसी उत्पाद पर 60 प्रतिशत का शुल्क लगाते हैं और वही उत्पाद जब वे अमेरिका में भेजते हैं तो हम उस पर कुछ भी शुल्क नहीं लगाते हैं। इसलिए अब मैं उन पर 25 या 20 या 10 प्रतिशत यह इसी तरह का शुल्क लगाना चाहता हूं।

इसी साल जून में ट्रंप ने कहा था कि हर कोई अमेरिका को लूटने में लगा है। भारत पर निशाना साधते हुए ट्रम्प ने बताया था कि टैरिफ संबंधी शिकायतें सिर्फ विकसित देशों से ही नहीं हैं। हम सभी देशों की बात कर रहे हैं। भारत में भी कई उत्पादों पर 100% आयात शुल्क वसूला जा रहा है। ये रुकना चाहिए नहीं तो हम ऐसे देशों के साथ कारोबार रोक देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+