डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, मैने चायना वायरस को हराया, अब मैं कोरोना से इम्यून हूं

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया है कि उन्होंने चायना वायरस को हरा दिया है। ट्रंप ने कहा कि अब कोरोना के प्रति मेरा रोग प्रतिरोग क्षमता विकसित हो चुकी है, अब मैं कोरोना से इम्यून हूं, यानि अब मुझे कोरोना नहीं हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि मैंने सबसे पुख्ता टेस्ट को पास किया है और अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं जबरदस्त महसूस कर रहा हूं। अब डॉक्टरों ने मुझे पूरी तरह से ठीक करार दे दिया है, इसका मतलब है कि मैं अब बेसमेंट से बाहर आ सकता हूं, यह जानकर काफी अच्छा लग रहा है।

trump

Recommended Video

    Coronavirus को मात देकर Donald Trump पहली बार जनता के सामने आए,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रं पने कहा कि व्हाइट हाउस के प्रतिद्वंदी बीमार हो सकते है। जो बाइडेन की ओर से इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि आपने देखा होगा वह अपना मास्क पकड़कर बुरी तरह से खांस रहे थे। मुझे नहीं पता कि ये सब क्या था, मैंने इस बात पर बहुत ध्यान नहीं दिया। बता दें कि 1 अक्टूबर को डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसके बाद तीन दिन तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा था, जिसके चलते उनका चुनाव प्रचार अभियान भी बाधित रहा था।

    गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस का इलाज कराकर अस्पताल से डिस्चार्च होने के बाद 6 अक्टूबर को व्हाइट हाउस पहुंचे थे। हालांकि उस वक्त तक वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए थे, लेकिन बावजूद इसके व्हाइट हाउस पहुंचते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपना मास्क उतार दिया। व्हाइट हाउस के डॉक्टर रसीन कोनली ने कहा था कि डोनाल्ड ट्र्ंप पूरी तरह से अभी ठीक नहीं हुए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचे और उन्होंने अपना मास्क उतारकर जेब में रख लिया और उनकी देखभाल करने वालों का बॉलकनी से शुक्रिया अदा किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+