Video: डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- कोरोना संक्रमण भगवान का आशीर्वाद, जनता को फ्री में मिलेगा राष्‍ट्रपति वाला इलाज

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप जो इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर रहे हैं, उन्‍होंने एक वीडियो मैसेज रिलीज किया है। बुधवार को आए इस वीडियो मैसेज में राष्‍ट्रपति ट्रंप कोविड के संक्रमण केा भगवान का आशीर्वाद करार दे रहे हैं। पिछले हफ्ते डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जहां ट्रंप को इलाज के लिए वॉल्‍टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो वहीं मेलानिया को व्‍हाइट हाउस में ही क्‍वारंटाइन किया गया है।

donald-trump.jpg

Recommended Video

    Coronavirus को लेकर US President Donald Trump ने फिर दी China को धमकी | वनइंडिया हिंदी

    देश की जनता को मिलेगा राष्‍ट्रपति वाला इलाज

    राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने इस वीडियो मैसेज में जहां कोविड-19 को भगवान का आशीर्वाद बताया तो साथ ही एक बार फिर देश की जनता से वादा किया है कि वह जो इलाज उन्‍हें मुहैया कराया गया है, वह हर अमेरिकी नागरिक के लिए मुफ्त होगा। ट्रंप सोमवार को वॉल्‍टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल से डिस्‍चार्ज होकर व्‍हाइट हाउस पहुंचे हैं। हालांकि अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि क्‍या ट्रंप के टेस्‍ट अब तक पॉजिटिव आ रहे हैं। ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह भगवान का आशीर्वाद था जो मुझे मिला है।' अमेरिका में अब तक इस महामारी की वजह से 210,000 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रंप प्रशासन पर महामारी को लेकर धीमी प्रतिक्रिया के आरोप लग रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं व्‍हाइट हाउस में मास्‍क प्रोटोकॉल को लागू न करके ट्रंप ने अपने ही स्‍टाफ को खतरे में डाल दिया है। इस समय व्‍हाइट हाउस के कई अधिकारी इस वायरस की चपेट में हैं जिसमें कुछ ट्रंप के काफी करीबी हैं।

    कोरोना का इलाज होगा फ्री

    ट्रंप ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि जो इलाज मुझे मिला है, वही आपको भी मिले। और मैं इस इलाज को पूरी तरह से मुफ्त कर रहा हैं।' एक मौके पर तो ट्रंप एक अनाधिकृत दवाई को इलाज तक करार दे रहे हैं। वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया है इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है। ट्रंप अपने मैसेज में कह रहे हैं कि वह एक ही दिन पहले व्‍हाइट हाउस लौटे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन ट्रंप के चीफ ऑफ स्‍टाफ मार्क मिडोज का कहना है कि वीडियो बुधवार को रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो ऐसे समय में आया है जब व्‍हाइट हाउस की तरफ से दावा किया गया था कि 74 वर्षीय राष्‍ट्रपति बुधवार को ओवल ऑफिस में लौट चुके हैं। यहां पर उन्‍होंने अर्थव्‍यवस्‍था पैकेज के अलावा हरीकेन डेल्‍टा के बारे में जानकारी ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+