Donald Trump: बाइडेन की सुरक्षा मंजूरी रद्द, ट्रम्प ने दिया 'खराब याददाश्त'-राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला

Donald Trump: व्हाइट हाउस ने हाल ही में अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा मंजूरी (सिक्योरिटी क्लियरेंस) रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही, उनकी दैनिक खुफिया ब्रीफिंग को भी रोक दिया गया है।

बताया गया कि यह कदम उन चिंताओं के मद्देनजर उठाया गया है, जो उनके संवेदनशील और गोपनीय सरकारी सूचनाओं को संभालने की क्षमता को लेकर जताई जा रही थीं। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब बाइडेन प्रशासन कई आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है, और इस फैसले के राजनीतिक तथा प्रशासनिक प्रभावों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Donald Trump

व्हाइट हाउस के इस कदम को लेकर विपक्ष और विशेषज्ञों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिससे अमेरिकी राजनीति में एक नई बहस छिड़ सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Modi US visit: 12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे PM Modi, डोनाल्‍ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

ट्रंप के खिलाफ लिए गए फैसले का हवाला

इस घोषणा में 2021 में बाइडेन द्वारा लिए गए एक फैसले का भी जिक्र किया गया, जब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गोपनीय जानकारी तक पहुंच को सीमित कर दिया था। अब वही नियम बाइडेन पर भी लागू किया गया है।

व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस ने X पर लिखा, "जो बाइडेन के लिए गोपनीय जानकारी तक पहुंच जारी रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए, हम तुरंत उनकी सुरक्षा मंजूरी रद्द कर रहे हैं और उनकी खुफिया ब्रीफिंग को रोक रहे हैं। उन्होंने 2021 में यह मिसाल खुद स्थापित की थी जब उन्होंने इंटेलिजेंस कम्युनिटी को 45वें राष्ट्रपति (ME!) की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी तक पहुंच रोकने का निर्देश दिया था, जो आमतौर पर पूर्व राष्ट्रपतियों को दी जाती थी। हुर रिपोर्ट ने खुलासा किया कि बाइडेन की याददाश्त कमजोर है और वे अपने 'प्राइम' समय में भी संवेदनशील जानकारी को संभालने के लिए भरोसेमंद नहीं थे। मैं हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करूंगा - जो, तुम्हें हटा दिया गया। अमेरिका को फिर से महान बनाओ!"

क्या होगा इस फैसले का असर?

हालांकि, ट्रंप द्वारा बाइडेन की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का व्यावहारिक प्रभाव अभी स्पष्ट नहीं है। आम तौर पर, पूर्व राष्ट्रपतियों के पास सुरक्षा मंजूरी नहीं होती। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें सभी गोपनीय जानकारी तक पहुंच होती है, लेकिन पद छोड़ने के बाद ऐसा नहीं होता।

ट्रंप ने बाइडेन के फैसले को बताया गलत मिसाल

ट्रंप का यह फैसला बाइडेन द्वारा चार साल पहले उठाए गए कदम के ठीक बाद आया है। बाइडेन ने जनवरी 6, 2021 को यूएस कैपिटल पर हुए हमले से पहले और बाद में ट्रंप के "अस्थिर व्यवहार" को देखते हुए उनकी सुरक्षा मंजूरी पर रोक लगा दी थी।

हुर रिपोर्ट का हवाला

ट्रंप ने यह भी कहा कि बाइडेन ने 2021 में इंटेलिजेंस कम्युनिटी को उनका राष्ट्रीय सुरक्षा विवरण साझा करने से रोकने का निर्देश देकर गलत मिसाल कायम की थी। ट्रंप ने विशेष वकील रॉबर्ट हुर की रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें बाइडेन पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाया गया, लेकिन उन्हें एक भूलने वाले राष्ट्रपति के रूप में दिखाया गया, जिन्होंने गोपनीय जानकारी को ठीक से सुरक्षित नहीं रखा।
ये भी पढ़ें: ISIS पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, सोमालिया में कई आतंकी ढेर, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+