विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 14000 रन वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, एक ही मैच में बनाए कई कीर्तिमान

Virat Kohli Records: रायपुर में केकेआर के खिलाफ विराट कोहली ने गेंदबाजों की अच्छी खबर लेते हुए यादगार पारी खेल टीम को जीत दिलाई और कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। कोहली शतक जड़ने के बाद 105 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। केकेआर के खिलाफ उनका दूसरा शतक आया।

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए 14000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया, वह ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी हैं, इसके लिए सिर्फ 409 पारियां खेली। इस फॉर्मेट में भारत के लिए वह इस मुक़ाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। अन्य कोई भारतीय यहां तक नहीं पहुंच पाया। टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिस गेल 14562 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं। उनके अलावा किरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर भी लिस्ट में हैं।

virat kohli

आईपीएल में सर्वाधिक शतक

आईपीएल में 9 शतक लगाने वाले विराट कोहली सिर्फ पहले खिलाड़ी हैं। अन्य कोई बल्लेबाज आठ के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाया है। कोहली ने चेज करते हुए इन 9 शतकों में 3 शतकीय पारियां खेली हैं। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 शतक

शतकों के मामले में विराट कोहली का यह दसवां टी20 सैकड़ा रहा। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। ओवरऑल लिस्ट में क्रिक्स गेल (22), बाबर आज़म (13) और डेविड वॉर्नर (10) अन्य नाम हैं।

दो अलग टीमों के खिलाफ दो शतक

आईपीएल में दो टीमों के खिलाफ दो-दो शतक जड़ने के मामले में कोहली ने जोस बटलर की बराबरी कर ली। बटलर ने आरसीबी और केकेआर के खिलाफ दो-दो शतक जमाए हैं। कोहली ने गुजरात लायंस और केकेआर के खिलाफ खेलते हुए दो-दो शतक जड़ने का कारनामा किया है।

केकेआर के खिलाफ पहली बार इतना बड़ा चेज

आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ सर्वाधिक रन (193) चेज करने का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले ईडन गार्डंस में केकेआर के खिलाफ 184 रनों का स्कोर चेज किया था। ओवरऑल देखें, तो आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में अपना छठा बेस्ट चेज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+