ISIS पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, सोमालिया में कई आतंकी ढेर, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
Doland Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने सोमालिया में के सीनियर अटैक प्लानर और उसके द्वारा भर्ती किए गए आतंकियों पर सटीक सैन्य हवाई हमले (Air Strikes) का आदेश दिया था।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज सुबह मैंने ISIS के सीनियर अटैकर्स और उनके द्वारा भर्ती किए गए आतंकवादियों पर सटीक सैन्य एयर स्ट्राइक का आदेश दिया था। ये आतंकवादी गुफाओं में छिपे हुए थे, लेकिन हमने इन्हें ढूंढकर मारा। वे हमारे और हमारे सहयोगियों के लिए खतरा थे।"

उन्होंने आगे कहा कि इस एयर स्ट्राइक में उन गुफाओं को तबाह कर दिया गया, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, और इसमें किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। कई आतंकवादी मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें Sudan Attack: सूडान में सेना के खिलाफ लड़ रहे अर्धसैनिक समूह का बड़ा हमला, 54 लोगों की मौत
ट्रंप ने यह भी कहा, "हम तुम्हें ढूंढ लेंगे और मार देंगे। यह संदेश है ISIS और अमेरिकियों पर हमला करने वाले सभी आतंकवादियों के लिए।" यह एयर स्ट्राइक ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद अमेरिकी सेना द्वारा की गई पहली सैन्य कार्रवाई थी।
सोमालिया में है बड़ी संख्या में ISIS आतंकी
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना की अफ्रीका कमान द्वारा की गई थी, जिसमें सोमालिया सरकार के साथ समन्वय किया गया था। पेंटागन द्वारा किए गए प्रारंभिक आकलन से पता चला है कि हमलों में कई आतंकी मारे गए हैं और किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं हुआ।
ISIS सोमालिया में कई हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अनुसार, सोमालिया में ISIS आतंकवादियों की संख्या सैकड़ों में है, और ये ज्यादातर सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र के कैल मिस्काट पहाड़ों में बिखरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें वेनेजुएला ने 6 अमेरिकी बंदियों को किया रिहा, डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दी यह प्रतिक्रिया












Click it and Unblock the Notifications