Kerala New CM: केरलम को मिला नया CM, कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम पर लगाई अंतिम मुहर
Kerala New CM: केरल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह बन गया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की ऐतिहासिक जीत के बावजूद पार्टी अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी से जूझ रही है। सीएम पद की दौड़ के बीच कांग्रेस आलाकमान 14 मई को दोपहर 1 बजे तिरुवनंतपुरम में होने वाली कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के बाद इस सस्पेंस से पर्दा उठाएगा।
CLP बैठक के बाद होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
केरल कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने पुष्टि की है कि 14 मई को तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आलाकमान ने सभी स्तरों पर चर्चा पूरी कर ली है।

केरल मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं ये तीन नाम
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, विपक्ष के पूर्व नेता वी.डी. सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे हैं।तीनों नेताओं के समर्थक लगातार लॉबिंग कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व के सामने संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि किसी एक चेहरे के चयन से दूसरे गुट की नाराजगी बढ़ सकती है।
कर्नाटक जैसे शक्ति संघर्ष की आशंका
केरल में कांग्रेस की स्थिति कुछ हद तक कर्नाटक जैसी दिखाई दे रही है, जहां चुनावी जीत के बाद सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच नेतृत्व संघर्ष सामने आया था। केरल में भी भारी बहुमत मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी असमंजस में दिख रही है।
राहुल गांधी और खड़गे की बैठक बनी निर्णायक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राहुल गांधी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। माना जा रहा है कि इसी बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम सहमति बनी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी संकेत दिए कि आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।
समर्थकों की भीड़ से नेताओं के आवासों पर बढ़ी हलचल
बुधवार को रमेश चेन्निथला और वी.डी. सतीशन के आवासों पर समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हरिपाड, वायनाड, अलाप्पुझा समेत कई जिलों से कार्यकर्ता अपने पसंदीदा नेताओं के समर्थन में पहुंचे। चेन्निथला समर्थकों का कहना है कि उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव उन्हें मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार बनाता है। वहीं सतीशन समर्थकों ने उन्हें "धर्मनिरपेक्षता का संरक्षक" बताते हुए जोरदार नारेबाजी की।
राहुल गांधी और वेणुगोपाल के खिलाफ लगे पोस्टर
मुख्यमंत्री चयन से पहले पार्टी के भीतर असंतोष भी खुलकर सामने आया। वायनाड जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में गांधी परिवार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि "केरल आपके गलत फैसलों को माफ नहीं करेगा।" इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री चयन का फैसला कांग्रेस के लिए सिर्फ नेतृत्व का नहीं बल्कि संगठनात्मक संतुलन का भी बड़ा इम्तिहान है।
कांग्रेस दल की बैठक पर टिकी हैं सभी की निगाहें
राजनीतिक गलियारों से लेकर कार्यकर्ताओं तक, हर कोई अब कांग्रेस विधायक दल की बैठक और दोपहर 1 बजे होने वाली आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहा है। यह फैसला न सिर्फ केरल की राजनीति की दिशा तय करेगा बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति पर भी बड़ा असर डाल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications