PM Modi US visit: 12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे PM Modi, डोनाल्‍ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

PM Modi US visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। ट्रप के अमेरिक के दोबारा राष्‍ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की उनसे ये पहली मुलाकात होगी।

यह मुलाकात खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मोदी की अपने प्रिय मित्र ट्रंप से मुलाकात अमेरिका की टैरिफ की धमकियों और अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन के बीच हो रही है। ट्रंप के राष्‍ट्रपति पद संभालने के एक महीने के अंदर मोदी की अमेरिका यात्रा पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई हैं।

PM Modi US visit

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हाे रही इस द्विपक्षीय बैठक में आव्रजन (immigration), सुरक्षा और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश सचिव ने पीएम के US दौरे के बारे में क्‍या कहा?

मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में बात करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि मोदी ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका के राष्‍ट्रपति से पीएम मोदी की ये पहली मुलाकात है। उन्‍होंने बताया अमेरिका में ट्रंप के नए प्रशासन के पदभार ग्रहण करने के बमुश्किल तीन सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री को अमेरिका की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है, जो भारत-अमेरिका की पार्टनरशिप के लिए अहम है।

क्‍या पीएम मोदी ट्रंप अप्रासियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर करेंगे बात?

बता दें 5 फरवरी को अमेरिका ने वहां अवैध रूप से रह रहे अवैध अप्रवासियों को अमेरिका सेना के विमान से भारत भेजा था। भारत लौटे अवैध अप्रवासी भारतीयों ने अमेरिकी सेना द्वारा दी गई यातनाओं की दर्द भरी दास्‍तां सुनाई थी। ये मामला लगतार सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ इस मुलाकात के दौरान ये मुद्दा उठाएंगे या नहीं?

गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को इस मुद्दें पर कहा कि ये लंबे समय से प्रचलन में हैं। अप्रवासी भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के मुद्दे पर उन्‍होंने कहा यह उठाने के लिए एक वैध मुद्दा है और हम अमेरिकी अधिकारियों पर जोर देते रहेंगे कि निर्वासितों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। हम दुर्व्यवहार के किसी भी मामले को उठाते रहेंगे जो हमारे ध्यान में आएगा। अवैध आव्रजन को बढ़ावा देने वाले अंतर्निहित पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ पूरे सिस्टम में कार्रवाई की जानी चाहिए। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+