डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कोल्ड वॉर शुरू हो चुकी है, तैयार हो जाओ रूस, मिसाइलें आ रही हैं

वॉशिंगटन। सीरिया में पिछले सप्ताह शनिवार शाम को हुए केमिकल अटैक के बाद रूस और अमेरिका अब आमने-सामने आ चुके हैं। सीरिया में चल रहे खून खराबे के बीच रूस और अमेरिका एक दूसरे को धमकी देकर फिर से माहौल को तनावपूर्ण करने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर कहा है कि कोल्ड वॉर की शुरुआत हो चुकी है। रूस ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका सीरिया पर अटैक करता है, तो उनकी मिसाइलों को नष्ट कर दिया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तैयार हो जाओ रूस, मिसाइलें आ रही है

रूस की इस चेतावनी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिसाइलें आ रही हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी रूस और अमेरिका के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। यूएन में अमेरिका ने कहा था कि भले ही रूस के खिलाफ यूएन ठोस कदम ना उठाए, लेकिन वॉशिंगटन इसका जवाब जरूर देगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'रूस ने दावा किया है कि वे सीरिया पर दागी गई कोई भी मिसाइल को गिरा देंगे। तैयार हो जाओ रूस क्योंकि वे आ रही हैं। आपको एक ऐसे देश का पार्टनर नहीं होना चाहिए, जो जानवर रासायनिक हमले कर लोगों को मौत के घाट उतारता है और इसका मजा लेता है।' '

ट्रंप ने अपने एक और ट्वीट में कहा, 'रूस के साथ हमारे रिश्ते सबसे खराब स्थिति पर पहुंच गए हैं, जिसने कोल्ड वॉर की स्थिति बना दी है। इसका कोई कारण नहीं है। रूस को उनकी अर्थव्यवस्था के लिए अमेरिका की जरूरत है। कुछ चीजें करना बहुत आसान है और हमे हथियारों की दौड़ को रोकने के लिए सभी देशों को एक साथ आना होगा।'

वही, डोनाल्ड ट्रंप के इन ट्वीट अटैक की धमकी के बाद सीरियाई सरकार ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का दुस्साहस, दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+