लंदन आतंकी हमले पर डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा- हम आपके साथ हैं, GOD BLESS

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट करके लंदन हमले पर दुख जताया है और ब्रिटेन सरकार को हर संभव मदद देने की बात कही है।

नई दिल्ली। एक बार फिर से लंदन कुछ ऐसे गलत लोगों का निशाना बना है, जिनका मकसद तबाही फैलाना है। शनिवार को तीन-तीन अलग घटनाओं से लंदन दहल उठा है।

पहला हमला प्रसिद्ध लंदन ब्रिज पर हुआ, जहां एक बेकाबू वैन ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और 12 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। दूसरा हमला बरो मार्केट में हुआ, यहां एक संदिग्ध ने धारदार चाकू से लोगों पर हमला करने लगा जबकि तीसरा हमला वॉक्सहॉल के एक रेस्त्रां में हुआ है। पुलिस तीनों घटनाओं को एक दूसरे से जोड़कर देख रही है और इसे आतंकी हमला मान रही है।

लंदन आतंकी हमले पर ट्रंप ने जताया दुख

इस घटना को लंदन पुलिस ने आतंकवादी घटना करार दिया है, इस घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट करके इस पर दुख जताया है और ब्रिटेन सरकार को हर संभव मदद देने की बात कही है।

खास बातें

  • कहा जा रहा है कि जिस वैन ने लोगों ने टक्कर मारी, उसमें तीन शख्स थे, जिनके हाथ में 12 इंच लंबा चाकू है।
  • इसलिए पुलिस उन तीनों की तलाश कर रही है।
  • घटना के बाद लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।
  • लंदन ब्रिज के आसपास के इलाकों को खाली करवाया जा रहा है।
  • लंदन के मेयर सादीक खान ने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारियों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है।
  • मेयर ने जनता से कहा है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दे और धैर्य बनाए रखे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+