ट्रंप की वेबासाइट से हटा मुस्लिमों पर प्रतिबंध वाला बयान, आखिर क्या है मामला?
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रहे डोनाल्ड ट्रंप का मुस्लिमों के प्रति रवैया बेहद कट्टर था।
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के बाद क्या मुस्लिमों के प्रति डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज बदल गया है। ये सवाल इसलिए क्योंकि जीत के बाद ट्रंप की वेबसाइट से मुस्लिमों के खिलाफ प्रतिबंध को लेकर दिया गया उनका बयान गायब मिला है।

क्या जीत के बाद बदल गए हैं ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रहे डोनाल्ड ट्रंप का मुस्लिमों के प्रति रवैया बेहद कट्टर था। उन्होंने सीधे तौर पर देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध का ऐलान किया था।
चुनाव के दौरान हर सभा और रैली में उन्होंने इस बात को दोहराया। उन्होंने सीधे-सपाट शब्दों में कहा था कि मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। हालांकि अब कहा जा रहा कि उनका रवैया बदल गया है...

मुस्लिमों पर प्रति रवैये को लेकर उठ रहे सवाल
अब जिस समय वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गए हैं, उनके उस ऐलान को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके पीछे वजह भी है।
हुआ यूं कि ट्रंप की वेबसाइट से मुस्लिम बैन वाली बात गायब हो गई है। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों के बीच पहुंची, हंगामा मच गया। सवाल उठने लगे कि क्या ऐसा जान बूझकर किया गया है?

ट्रंप के स्टाफ ने दी सफाई
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद मुस्लिमों के प्रति ट्रंप का रवैया बदल गया है? इसी वजह से मुस्लिम बैन वाली बात उनकी वेबसाइट से हटाई गई है।
हालांकि इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद ट्रंप के स्टाफ से जुड़े लोगों की ओर से बताया गया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप अपने सभी ऐलान पर कायम हैं। तकनीकी वजहों से मुस्लिमों को लेकर कही गई उनकी बात वेबसाइट से गायब हो गई। इसे जल्द ही फिर से पोस्ट कर दिया जाएगा। इस बीच गायब पोस्ट वेबसाइट पर आ भी गई, लेकिन सवाल जरूर उठ गए।

सैन बर्नाडिनो में हुई फायरिंग की घटना पर ट्रंप ने दिया था बयान
ट्रंप के स्टाफ की ओर से बताया गया कि वेबसाइट अस्थायी तौर पर सभी विशेष प्रेस रिलीज को होमपेज पर रिडायरेक्ट करता है। जो बातें होने वाले राष्ट्रपति की ओर से कही गई हैं सभी उनकी वेबसाइट पर हैं। जल्द ही मुस्लिमों को लेकर उनका बयान वेबसाइट पर नजर आने लगेगा। ट्रंप के स्टाफ की बात सच साबित हुई और कुछ देर पर ट्रंप का बयान वेबसाइट पर दिखने लगा।
बता दें कि ट्रंप ने दिसंबर में सैन बर्नाडिनो में हुए हमले के बाद मुस्लिमों के खिलाफ बयान दिया था। उस समय ट्रंप ने कहा था कि मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।

ट्रंप के बयान की कई नेताओं ने की थी निंदा
हालांकि ट्रंप के इस बयान की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन समेत कई नेताओं निंदा की थी। साथ ही ट्रंप को बयान के जरिए निशाना बनाया गया था।
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रंप का अंदाज काफी बदला-बदला नजर आया। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका को आगे ले जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो सबको लेकर चलेंगे। सभी को आगे बढ़ने में मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications