तिब्‍बत और उइगर मुसलमानों के चलते चीन पर बड़ा एक्‍शन लेने की तैयारी में डोनाल्‍ड ट्रंप!

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि जल्‍द ही उनका प्रशासन चीन के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकती है। व्‍हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है कि अभी तक यह बात स्‍पष्‍ट नहीं है कि राष्‍ट्रपति की तरफ से क्‍या कार्रवाई की जाएगी। चीन और अमेरिका के बीच कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद से रिश्‍ते बिगड़ते जा रहे हैं। ट्रंप ने महामारी से निबटने के तरीकों को लेकर कई बार चीन पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    China के खिलाफ America का बयान,Donald Trump जल्द लेंगे बड़ा एक्शन | वनइंडिया हिंदी
    donald-trump-100

    जल्‍द ही कोई कदम उठाएंगे ट्रंप

    कोरोना वायरस के अलावा अमेरिकी जर्नलिस्‍ट्स के प्रति चीन के रवैये, उइगर मुसलमानों के साथ उसके बर्ताव के अलावा तिब्‍बत में सुरक्षा के उपायों की वजह से भी चीन से नाराज है। व्‍हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी केलाइघ मैकेनी ने बुधवार को रिपोर्ट्स से कहा, 'मैं आपको यह नहीं बता रही हूं कि राष्‍ट्रपति क्‍या सोच रहे हैं या हम चीन पर क्‍या एक्‍शन लेंगे, लेकिन आपको उन एक्‍शन के बारे में पता लगेगा जो चीन को रोकने के लिए होंगे, मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं।' उन्‍होंने यह बात उस सवाल के जवाब में कही है जिसमें उनसे हाल ही में प्रशास‍न के दूसरे अधिकारियों की तरफ से पूछे गए बयान के बारे में पूछा गया था जो चीन से जुड़े थे। व्‍हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्‍टाफ, नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर समेत विदेश मंत्री की तरफ से कहा गया है कि आने वाले दिनों में चीन के खिलाफ अतिरिक्‍त कदम राष्‍ट्रपति उठा सकते हैं। अमेरिका ने चीनी अधिकारियों पर तिब्‍बत में मानवाधिकारों के उल्‍लंघन का आरोप लगाया और उन पर वीजा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। इसके बाद चीन की तरफ से न सिर्फ इस मसले पर अमेरिका को चेतावनी दी गई है बल्कि उसके अधिकारियों पर भी वीजा प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+