विदेश में फिर ट्रंप ने कराई अमेरिका की किरकिरी! लाइबेरिया के राष्ट्रपति से पूछा अजीब सवाल, भड़के लोग
Donald Trump Liberia English Comment: डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान अक्सर ऐसे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, जिन्हें कूटनीतिक शिष्टाचार और सांस्कृतिक समझ के लिहाज़ से असंवेदनशील या अजीब माना गया। ताज़ा मामला अफ्रीकी देश लाइबेरिया के राष्ट्रपति जोसेफ बोकाई से जुड़ा है, जिनकी अंग्रेज़ी बोलने की शैली की ट्रंप ने चौंकाने वाले अंदाज़ में तारीफ कर दी। ट्रंप ने राष्ट्रपति बोकाई से पूछा, 'इतनी अच्छी अंग्रेज़ी आपने कहां से सीखी?' यह सवाल वहां मौजूद लोगों को हैरान करने वाला लगा क्योंकि अंग्रेज़ी खुद लाइबेरिया की आधिकारिक भाषा है, और देश की शैक्षणिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था भी अंग्रेज़ी में ही संचालित होती है।
इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्या ट्रंप जैसे वैश्विक नेता को विभिन्न देशों की बुनियादी सांस्कृतिक और भाषाई पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं होनी चाहिए?

सोशल मीडिया पर क्या कहा गया?
कई उपयोगकर्ताओं ने ट्रंप की टिप्पणी को अमेरिका की अफ्रीका के प्रति सतही समझ का प्रतीक बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे हास्य और अज्ञानता का घालमेल करार दिया। एक यूज़र ने लिखा, 'लाइबेरिया की स्थापना ही अमेरिका से आज़ाद किए गए गुलामों ने की थी, वहां अंग्रेज़ी पूछने का क्या तुक?' वहीं कुछ ने यह भी कहा कि ट्रंप की ऐसी टिप्पणियां अफ्रीकी नेताओं के प्रति सम्मान में कमी को दर्शाती हैं।
ये भी पढ़ें व्हाइट हाउस ने बनाई 'सुपरमैन ट्रंप', America में मचा बवाल, जानिए लोगों ने क्या कहा?
कौन हैं जोसेफ बोकाई: चार दशक लंबा राजनीतिक सफर
79 वर्षीय जोसेफ न्युमा बोकाई जनवरी 2024 में लाइबेरिया के 26वें राष्ट्रपति बने। इससे पहले वे 2006 से 2018 तक देश की पहली महिला राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ के शासन में उपराष्ट्रपति थे। उनका राजनीतिक सफर 1980 के दशक से शुरू हुआ, जब वे 1983 से 1985 तक कृषि मंत्री रहे। 2017 में उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन पूर्व फुटबॉल स्टार जॉर्ज विया से हार गए। हालांकि 2023 में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए विया को हराकर राष्ट्रपति पद पर काबिज़ हुए।
उम्र और स्वास्थ्य: नेतृत्व पर एक नई बहस
79 साल की उम्र में राष्ट्रपति बनने वाले बोकाई लाइबेरिया के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं।
2024 में शपथग्रहण समारोह के दौरान वे गर्मी और थकान के कारण मंच से हटाए गए थे, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, बोकाई ने स्पष्ट किया कि उनका नेतृत्व अनुभव, स्थिरता और जनसेवा पर आधारित रहेगा।
ये भी पढ़ें भारत को 'छूट' और बाकी देशों पर टैक्स की मार, Donald Trump की नई व्यापार नीति के पीछे क्या है चाल?












Click it and Unblock the Notifications