डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया खुद का न्यूज चैनल, बेटी लारा करती है एंकरिंग

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगता है कि उनके देश का मीडिया उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है इसलिए उन्होंने अपना खुद का ही न्यूज चैनल लॉन्च कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी लोग मीडिया की गलत खबरों से दूर रहे इसलिए वे अपना खुद का न्यूज चैनल लॉन्च कर रहे हैं। हालांकि ट्रंप का यह चैनल एक सोशल मीडिया न्यूज चैनल है जो उनके ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट पर प्रसारित होता है, जिसमें उनकी बेटी को भी एंकरिंग करते हुए देखा गया है।

डोनल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया खुद का न्यूज चैनल

ट्रंप के इस न्यूज चैनल का नाम 'रियल न्यूज' है, जो अपने सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को लोगों तक पहुंचाता है। इस चैनल का ब्रॉडकास्ट न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर से होता है। हाल ही में इस चैनल पर एक महिला एंकर ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था का बखान करते हुए कहा कि ट्रंप के आने के बाद मिलियन जॉब्स की संभावनाएं बन गई है और इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। ट्रंप के रियल न्यूज चैनल सिर्फ ट्रंप की सरकार तक ही सीमित है। इस न्यूज चैनल को डोनाल्ड ट्रंप के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर जाकर आप फोलो कर सकते हैं।

अपना चैनल लॉन्च करने से पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि सीएनएन, एबीसी, सीबीएस और न्यूयॉर्क टाइम्स (NYTIMES) जैसे चैनलों पर विश्वास करना मुश्किल है। इस चैनल पर ट्रंप की बेटी लारा ट्रंप को भी एंकरिंग करते हुए देखा जा सकता है।

डोनल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया खुद का न्यूज चैनल, ट्रंप की बेटी करती है एंकरिंग

हालांकि, ट्रंप के इस चैनल के बाद कई लोग इसे सरकारी प्रोपेगेंडा बताया है। एक यूजर्स ने ट्रंप के चैनल पर आपत्ति व्यक्त करते हुए इसकी तुलना नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन की हरकतों से की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+