Trump Nominated Vijay Shanker:राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतवंशी विजय शंकर को नामित किया एसोसिएट जज

वॉशिंगटन। donald Trump Nominated Vijay Shanker: अमेरिकी राष्ट्रपति (US President)डोनाल्ड ट्रंप(donald trump) के कार्यकाल खत्म होने में अब लगभग दो सप्ताह का समय शेष है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के खत्म होने से पहले एक अहम नियुक्ति की है। ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता विजय शंकर को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील्स का एसोसिएट जज नामित किया है। ट्रंप ने रविवार को सीनेट को भेजे एक संदेश में कहा कि शंकर को 15 साल की अवधि के लिए नामित किया गया है।

Donald Trump has nominated Indian American advocate Vijay Shanker for position of Associate Judge

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता विजय शंकर को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील्स का एसोसिएट जज नामित किया है। ट्रंप ने रविवार को सीनेट को भेजे एक संदेश में कहा कि शंकर को 15 साल की अवधि के लिए नामित किया गया है। सीनेट की मुहर लग जाती है तो शंकर सेवानिवृत्त हो चुके जॉन आर फिशर की जगह लेंगे। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील्स वाशिंगटन डीसी की सर्वोच्च अदालत है।

ट्रंप ने पहली बार पिछले साल जून में शंकर के नामांकन की घोषणा की थी। फिलहाल वह न्याय विभाग में वरिष्ठ वाद अधिवक्ता हैं। न्याय विभाग में 2012 में कामकाज संभालने से पहले शंकर वाशिंगटन डीसी में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। 2012 में न्याय विभाग में शामिल होने से पहले शंकर वाशिंगटन, डीसी, मेयर ब्राउन, एलएलसी और कोविंगटन और बर्लिंग, एलएलपी के कार्यालयों के साथ निजी प्रैक्टिस कर रहे थे।

लॉ स्कूल से स्नातक होने पर सेकंड सर्किट के यूनाइटेड स्टेट कोर्ट ऑफ अपील के जज चेस्टर जे स्ट्राब के क़ानूनी क्लर्क के रूप में काम करते थे। शंकर ने ड्यूक यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया इसके बाद शंकर ने वर्जीनिया विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल से अपने ज्यूरिस डॉक्टर की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने वहां पर वर्जीनिया लॉ रिव्यू के नोट्स ए़़डिटर के तौर पर भी काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+