TikTok को बेचने पर Donald Trump ने किया मजबूर, 4 खरीदार लाइन में, जानिए किसको मिलेगी कंपनी ?
Donald Trump TikTok: चीन द्वारा स्वामित्व वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटोक अमेरिका में डेटा सुरक्षा चिंताओं के कारण जांच के दायरे में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि उनका प्रशासन Tik Tok की बिक्री को लेकर चार अलग-अलग समूहों से बातचीत कर रही है। ट्रंप ने कहा कि, हम चार अलग-अलग ग्रुप से बातचीत कर रहे हैं और चारों खरीदार अच्छे हैं।

TikTok को बेचने पर ट्रंप ने किया मजबूर
TikTok के ऊपर अमेरिका सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। अमेरिकी में 19 जनवरी को एक नया कानून लागू हुआ है, जिसमें TikTok के पैरेंट कंपनी ByteDance को TikTok बेचने या फिर अमेरिका में कंपनी के ऊपर प्रतिबंध झेलने का ऑप्शन दिया गया। हालांकि, ट्रंप ने उस आदेश को अगले 75 दिनों के लिए टाल दिया।
ये भी पढ़ें Trump Tariff War: अमेरिकी उत्पादों पर जीरो टैरिफ चाहते हैं ट्रंप, जानिए भारत को कितना नुकसान?
समय सीमा बढ़ाया जा सकता है
TikTok के स्वामित्व को एक अमेरिकी कंपनी को हस्तांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि, वह कंपनी ByteDance को TikTok बेचने या फिर अमेरिका में कंपनी के ऊपर प्रतिबंधित करने का ऑप्शन देने की 5 अप्रैल की समय सीमा बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें Donald Trump: भाषा को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, ये भाषा बनेगी अमेरिका की राष्ट्रीय भाषा
चीन के साथ व्यापारिक तनाव
सम्भावित समय सीमा विस्तार तब हो रहा है जब अमेरिका का चीन के साथ व्यापारिक तनाव बढ़ रहे हैं। ट्रम्प ने हाल ही में चीनी आयातों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है। जिसके जवाब में बीजिंग ने 15 अमेरिकी कंपनियों पर नए निर्यात प्रतिबंध लागू किए हैं।
ये भी पढ़ें Donald Trump Tariff on India: अमेरिकी टैरिफ से बच सकता है भारत! जानिए India का क्या है प्लान?












Click it and Unblock the Notifications