Donald Trump Tariff on India: अमेरिकी टैरिफ से बच सकता है भारत! जानिए India का क्या है प्लान?
Donald Trump Tariff on India: डोनाल्ड ट्रंप ने जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभाला है उसके बाद से ही एक के बाद एक फैसले ले रहे जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे पूरी दुनिया में ट्रेड वॉर का माहौल बन गया है। ट्रंप ने दूसरे देशों से अमेरिका में इंपोर्ट किए जा रहे समानों पर अतीरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया।
कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के बाद अब ट्रंप ने 2 अप्रैल से भारत, चीन ब्राजील, यूरोपीय यूनियन पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि ट्रंप के टैरिफ लगाने के जवाब में भारत ने क्या कुछ कदम उठाए हैं।

क्या होता है रेसिप्रोकल टैरिफ ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (4 मार्च) को ऐलान किया कि वे 2 अप्रैल से अमेरिका में इंपोर्ट किए जाने वाले समानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। इसका मतलब है कि जो देश अमेरिका से इंपोर्ट किए गए समान पर जितना टैक्स वसूलता है उससे अमेरिका भी अपने देश में किए गए इपोर्ट पर उसी रेट से टैक्स की वसूली करेगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद हड़कंप मच गया।
अमेरिका के दौरे पर हैं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
वहीं भारत ने भी अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ का जवाब देने की तैयारी कर ली है। सूत्रों की माने तो भारत सरकार इसको लेकर हाई लेवल मंथन कर रही है। ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई है जब वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका में व्यापार वार्ता के लिए लगभग एक सप्ताह के दौरे पर हैं।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत 2 अप्रैल से लागू होने वाले शुल्कों से बचने की तैयारी कर ली है। दरअसल, दोनों देश इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने की तैयारी कर ली है। दोनों देश चाहते हैं कि इस मुद्दे पर जो भी सवाल है उसका आपस में बातचीत के जरिए हल कर लें।
बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लिया जाएगा-भारत
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में अमेरिकी दौरे पर पहुंचे भारत के प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से बात कर सकता है। बता दें कि, भारतीय प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच 13 फरवरी को हुई बैठक में व्यापार के जुड़े लिए गए फैसलों को अंतिम रूप देने के लिए गई है। भारतीय अधिकारियों का मानना है कि भारत बातचीत के जरिए ही मामले को सुलझा लेगा। उसे 2 अप्रैल से टैरिफ देने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें Donald Trump Tariff: 'अमेरिकी योजनाओं के अनुसार करेंगे कार्रवाई', कनाडा और चीन ने ट्रंप को दी धमकी
ट्रंप ने क्या कहा था
ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपने भाषण के दौरान कहा कि 2 अप्रैल से प्रतिपूर्ति शुल्क और गैर-शुल्क उपायों को लागू किया जाएगा, जो वर्षों के व्यापार असंतुलन को संतुलित करने के लिए किए जा रहे हैं।
ट्रंप ने अपने भाषण में भारत का नाम नहीं लिया था
हालांकि ट्रंप ने भारत का नाम विशेष रूप से नहीं लिया, लेकिन उन्होंने भारत को उन देशों में शामिल किया जिन्होंने अमेरिका से अधिक शुल्क लिया है। उन्होंने कहा, "अगर आप अपना उत्पाद अमेरिका में नहीं बनाते...तो आपको शुल्क देना होगा, और कुछ मामलों में यह शुल्क काफी बड़ा होगा। अन्य देशों ने दशकों तक हमारे खिलाफ शुल्कों का इस्तेमाल किया है और अब यह हमारी बारी है।"












Click it and Unblock the Notifications