Donald Trump: भाषा को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, ये भाषा बनेगी अमेरिका की राष्ट्रीय भाषा
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक फैसले कर रहे हैं। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है। ट्रंप ने एक बार फिर से एक ऐसा फैसला किया जो सुर्खियां बटोर रही है।
दरअसल, ट्रंप अब अमेरिका में भाषा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बता दें कि, जब से डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। उसके बाद से ही कई ऐसे फैसले कर रहे हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

आधिकारिक भाषा को लेकर बड़ा फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (2 फरवरी) को घोषणा की। वह अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देंगे। ट्रम्प ने कहा कि, यह कदम उस देश में एकता लाने के लिए उठाया गया है, जो दुनिया भर से होने वाली आप्रवासन के कारण विविधताओं से भरा हुआ है।
बता दें कि अमेरिका में दुनिया भर के लोग रहते हैं। इस वजह से वहां पर कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन अब ट्रंम अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देने वाले हैं।
इस वजह से लिया गया फैसला
व्हाइट हाउस ने ट्रम्प का एक कार्यकारी आदेश प्रकाशित किया है, जिसमें कहा गया है कि 'अब समय आ चुका है कि अंग्रेजी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा घोषित किया जाए।
आदेश में यह भी कहा गया है कि 'एक राष्ट्रीय भाषा का निर्धारण एक एकीकृत और समेकित समाज का मूल है और संयुक्त राज्य अमेरिका को वह शक्ति मिलती है, जब नागरिक एक साझा भाषा में स्वतंत्र रूप से विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।'
ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: 'ज़ेलेन्स्की को थप्पड़ नहीं लगा', ट्रम्प और ज़ेलेन्स्की विवाद पर रूस से आई प्रतिक्रिया
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के आदेश निरस्त
ट्रंप का यह आदेश पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के आदेश को निरस्त करता है, जिसमें संघीय एजेंसियों और वे एजेंसियां जो संघीय वित्तीय सहायता प्राप्त करती हैं, उन्हें गैर-अंग्रेजी भाषी लोगों को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया था।
अमेरिका में 350 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं
ट्रंप सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अमेरिका में 350 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन आदेश में कहा गया है कि, अंग्रेजी हमारे गणराज्य की स्थापना से ही देश की भाषा रही है। राष्ट्र के ऐतिहासिक शासकीय दस्तावेज, जैसे स्वतंत्रता की घोषणा और संविधान, सभी अंग्रेजी में लिखे गए थे। इसी को देखते हुए अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा बनाया जाए।
इतने लोग बोलते हैं अंग्रेजी
अमेरिका में वैसे तो अंग्रेजी बोलेने वालों की संख्या अधिक है। लेकिन इसके अलाव भी वहां पर कई भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में 78 फीसदी लोग अंग्रेजी बोलते हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर स्पेनिश बोलने वाले लोगों की संख्या लगभग 13 फीसदी यानी 40 मिलियन है। इसके अतिरिक्त, चीनी, वियतनामी सहित अन्य भाषा में बात करने वाले लोग भी वहां बड़ी संख्या में रहते हैं।
ट्रंप के आदेश के खिलाफ अमेरिका में बवाल
हालांकि, नए आदेश में कहा गया है कि एजेंसियों को अन्य भाषाओं में सहायता देने की छूट है। ट्रम्प ने अपने कार्यालय में आने के पहले हफ्तों में कई कार्यकारी आदेश जारी किए हैं। जिनका उद्देश्य देश में अपने दक्षिणपंथी प्रभाव को बढ़ाना है।
हालांकि, उनके कई आदेशों को कोर्ट में चुनौती दी जा रही है। साथ ही सड़क पर भी उनके आदेश के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications